Saturday, June 13, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमुजफ्फरनगर में कारोबारी से 25 लाख की ठगी: रकम वापसी मांगने...

मुजफ्फरनगर में कारोबारी से 25 लाख की ठगी: रकम वापसी मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी – Muzaffarnagar News


वरुण कुमार शर्मा | मुजफ्फरनगर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरनगर में एक इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी से माल की डिलीवरी के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित कारोबारी ने जब अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

देवबंद के रेलवे रोड निवासी राहुल की जानसठ रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स फर्म की ब्रांच है। आशीष, रफत और अनस नामक आरोपियों ने उनकी कंपनी के साथ जुड़कर माल डिलीवरी का भरोसा दिलाया था। शुरुआत में आरोपियों ने विश्वास जीतने के लिए माल की डिलीवरी की और समय पर भुगतान भी किया।

हालांकि, बाद में वे माल लेकर भुगतान में टालमटोल करने लगे। इस तरह डिलीवरी के नाम पर कुल 25 लाख रुपए का माल हड़प लिया गया। जब राहुल ने भुगतान के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी बदतमीजी पर उतर आए और रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।

आरोपियों ने अपने मोबाइल नंबर भी बदल लिए। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन शुरुआत में कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद, पीड़ित कारोबारी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

अब कोर्ट के आदेश पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments