वजन कम करना लोगों को किसी बड़े पहाड़ को तोड़ने जैसा लगता है और इसके लिए लोग और डाइटिंग का सहारा लेते हैं। लेकिन बीजेपी नेता और एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने 38 किलो घटाने के लिए जापानी प्लेट ट्रिक अपनाई। चलिए जानते हैं आखिर ये तरीका क्या है?
आजकल हर दूसरा व्यक्ति बढ़े हुए वजन की वजह से परेशान है और इसे कम करने के लिए जिम, डाइटिंग या फिर महंगे सप्लीमेंट्स को अपना रहा है। सच तो यह है कि वजन कम करना खुद को मेंटल स्ट्रेस देना नहीं है बल्कि सही ट्रिक अपनाकर आप वेट लॉस कर सकते हैं। बीजेपी नेता और एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने 98 किलो से 38 किलो वजन घटा लिया और उन्होंने ऐसा जापानी प्लेट ट्रिक की मदद से किया। खुशबू का वजन बढ़ गया था और ऐसे में उन्हें उठने-बैठने में तकलीफ होती थी, उनके घुटनों में दर्द बना रहता था। ऐसे में डॉक्टर ने उन्हें घुटने की सर्जरी करवाने के लिए कहा। सर्जरी का नाम सुनते ही खुशबू ने अपना वजन कम करने की ठान ली और बस एक छोटी सी टेक्निक ने उनकी मदद की। चलिए आपको उनके वजन कम करने के पूरी कहानी सुनाते हैं।
वजन ने कर दिया था परेशान
मोटापा सिर्फ ऊपर से ही खराब नहीं दिखता है बल्कि ये कई स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आता है। खुशबू सुंदर साल 2019 में अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हो चुकी थीं। वह रजनीकांत की फिल्म ‘अन्नात्थे’ की शूटिंग कर रही थीं, तब उनका वजन लगभग 98.6 किलो तक पहुंच गया था। वजन इतना था कि चलने-फिरने और सीढ़ियां चढ़ने में वह हाफने लगती थीं। मोटापे के कारण उनके घुटनों में दर्द रहने लगा था, जिसके कारण डॉक्टर ने कहा था कि अगर वजन कम नहीं किया तो नी रिप्लेसमेंट करवाना पड़ेगा।
गर्दन हो गई गायब
घुटनों वाली तकलीफ के साथ ही खुशबू ने महसूस किया कि मोटापे के कारण गर्दन और चेहरा भी कवर दिख रहे हैं और यहां से उन्होंने वजन कम करने की ठान ली। फिर वेट लॉस के लिए उन्होंने काफी सिंपल लेकिन असरदार जापानी ट्रिक अपनाई और उससे उनका वजन कम होने लगा।
क्या है जापानी प्लेट ट्रिक
इस तकनीक में आप अपने प्लेट का साइज छोटा कर देते हैं और फिर कम खाना खाते हैं। छोटी प्लेट में कम खाना भी भरा हुआ दिखता है, जिससे दिमाग को सिग्नल जाता है कि हम भरपेट खाना खा रहे हैं। वही खाना अगर आप बड़ी प्लेट में रखते हैं, तो वह खाली दिखेगी और ऐसे में आप और खाना लेकर खाएंगे। बस खुशबू ने इस माइंड गेम को समझा और पोर्शन साइज पर कंट्रोल किया।
डाइट में किए बदलाव
खुशबू का मानना है कि आपके बढ़े हुए वजन की खास वजह आपकी डाइट होती है। उन्होंने अपने खान-पान में भी कुछ चीजें बदली और खाने में न्यूट्रिशन का खास ख्याल रखा। उन्होंने खाने की मात्रा कम की लेकिन ताकत वाली चीजों को खाना शुरू किया। वह ग्लूटेन इनटॉलरेंस थीं और ऐसे में उन्होंने फौरन मैदा और गेहूं खाना बंद किया। ये सब खाने से उनका पेट फूलने लगता था।
कंसिस्टेंसी है बेहद जरूरी
खुशबू सुंदर का कहना था कि उनका वजन कम होता और फिर बढ़ जाता। ऐसे में वह समझती रहती थी कि कौन सी चीज वजन घटा रही है और किससे बढ़ रहा है। अपनी गलतियों से सीखते हुए वह लगातार रूटीन फॉलो कर रही थी। उन्होंने कंसिस्टेंसी के साथ वेट लॉस ट्रिक को फॉलो किया और अपना वजन कम किया।
ना जिम और ना ही सप्लीमेंट्स
वजन कम करने के लिए खुशबू ने ना ही कोई जिम किया और ना ही महंगे सप्लीमेंट्स लिए। उन्होंने बस योगा करना शुरू किया और साथ में टहलती भी खूब थी। उन्होंने कुछ समय तक मेहनत कर अपना वजन घटा लिया और अब वह फिट और स्वस्थ हैं। उनका कहना है कि अपनी जीभ के स्वाद के लिए कुछ मत खाइये बल्कि पेट की भूख और शरीर की जरूरत के हिसाब से खाइए।

