Sunday, May 31, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशअवैध शराब बिक्री के विरोध में महिलाएं सड़क पर बैठीं: नरसिंहपुर...

अवैध शराब बिक्री के विरोध में महिलाएं सड़क पर बैठीं: नरसिंहपुर में बरमान-डोभी रोड पर यातायात बाधित, सख्त कार्रवाई की मांग – Narsinghpur News




नरसिंहपुर के ग्राम चांवरपाठा में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश सामने आया है। बुधवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने बस स्टैंड के पास बरमान-डोभी रोड पर धरना प्रदर्शन किया। इससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। गांव में खुलेआम अवैध शराब बेचने का आरोप प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि गांव में खुलेआम अवैध शराब बेची जा रही है। इसके कारण सामाजिक वातावरण बिगड़ रहा है और घरों में आए दिन विवाद हो रहे हैं। उनका कहना है कि शराब से पारिवारिक शांति भंग हो रही है और बच्चों व युवाओं पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। इससे अवैध शराब कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। अवैध शराब बेचने वालों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग धरना स्थल पर महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग की कि अवैध शराब बेचने वालों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने गांव को इस समस्या से पूरी तरह मुक्त करने की अपील की। महिलाओं ने स्पष्ट किया कि जब तक ठोस कदम नहीं उठाए जाते, उनका आंदोलन जारी रहेगा। महिलाओं की समझाने की कोशिश कर रही पुलिस इस धरना प्रदर्शन के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी हुई। सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। मामले की जानकारी लेने के लिए बरमान चौकी प्रभारी आशीष बोपचे से संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments