Monday, September 21, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशअशोकनगर में डायरिया से 4 साल की बच्ची की मौत: 7...

अशोकनगर में डायरिया से 4 साल की बच्ची की मौत: 7 लोगों का इलाज जारी; SDM बोले- पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे – Ashoknagar News


बीमार परिजनों में महिलाएं और बच्चे शामिल; तीन दिनों से उल्टी-दस्त से पीड़ित।

अशोकनगर में डायरिया से एक 4 साल की बच्ची की मौत हो गई है। घटना चंदेरी क्षेत्र के सिंहपुर चालदा गांव की है। बच्ची की मौत रविवार को उत्तर प्रदेश के ललितपुर में हुई। इसी परिवार के 7 अन्य सदस्य, जिनमें बच्चे और महिलाएं शामिल हैं, भी उल्टी-दस्त और घबराहट

.

रविवार रात जब प्रशासन को इस घटना की जानकारी मिली, तब एसडीएम सुभ्रता त्रिपाठी सहित राजस्व और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी वहां आई। जांच में पता चला कि एक ही परिवार की अधिकतर महिलाएं और बच्चे बीमार हैं। सभी को चंदेरी अस्पताल भेजा गया। जिस हैंडपंप से लोग पानी पी रहे थे, उसका सैंपल लिया गया है। आसपास की गंदगी को जेसीबी की मदद से साफ किया गया।

पानी का सैंपल लिया गया है और 24 घंटे बाद रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

‘दो दिन पहले उल्टी-दस्त की शिकायत पर भर्ती किया गया था’ चंदेरी सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉ. प्रशांत दुबे ने बताया कि दो दिन पहले दो बच्चियों को उल्टी-दस्त की शिकायत पर भर्ती किया गया था। उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें अशोकनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। लेकिन परिजन उन्हें अशोकनगर न ले जाकर उत्तर प्रदेश के ललितपुर ले गए। वहां एक बच्ची की मौत हो गई और दूसरी का इलाज जारी है। डॉक्टर ने बताया कि अन्य सभी पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

‘पानी या किसी खाद्य पदार्थ से लोग बीमार हुए हैं’ एसडीएम सुब्रत त्रिपाठी ने बताया कि स्थिति का जायजा लिया गया है। उन्होंने कहा कि संभवतः पानी या किसी खाद्य पदार्थ से लोग बीमार हुए हैं। पानी का सैंपल लिया गया है और 24 घंटे बाद रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments