Sunday, November 8, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशबड़वानी में दीपावली पर बाजारों में भीड़ से लगा जाम: एमजी-कचहरी...

बड़वानी में दीपावली पर बाजारों में भीड़ से लगा जाम: एमजी-कचहरी रोड, झंडा-रंजीत चौक में फंसे वाहन, पाला बाजार में गाड़ियों की लंबी कतारें – Barwani News




बड़वानी में रविवार को लक्ष्मी पूजन के लिए खरीदारी करने पहुंचे लोगों की भीड़ से बाजारों में जाम लगा। शहर के मुख्य रास्तों पर गाड़ियों की कतारें लग गईं और राहगीरों को परेशानी हुई। दीपावली और लक्ष्मी पूजन की खरीदारी के लिए ग्रामीण और शहरी इलाकों से लोग बाजार पहुंचे। एमजी रोड, कचहरी रोड, झंडा चौक, रंजीत चौक और पाला बाजार में काफी भीड़ रही। समाजसेवी अशोक गोले ने बताया कि इन बाजारों में लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों, दीयों, फूल-मालाओं, रंगोली और पूजन सामग्री की दुकानें लगी थीं। पार्किंग की सही व्यवस्था नहीं थी और सड़क किनारे वाहन खड़े होने से रास्ते संकरे हो गए। इस वजह से बार-बार लंबा जाम लगा। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को बाजार में चलने में ज्यादा परेशानी हुई। यातायात पुलिस ने भीड़ को देखते हुए मुख्य बाजारों में तीन और चार पहिया वाहनों और लोडिंग वाहनों की नो-एंट्री लागू करने की बात कही थी। इसके लिए जगह-जगह पोस्टर-बैनर भी लगाए गए थे। लेकिन प्रतिबंधित समय में भारी और लोडिंग वाहन बाजार में पहुंचे। जाम संभालने के लिए पुलिस बल कम नजर आया। कई जगह लोग खुद ही यातायात संभालते दिखे। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने कुछ जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया। प्रशासन ने लोगों से वाहन तय पार्किंग स्थलों पर खड़े करने की अपील की, ताकि बाजारों में जाम से बचा जा सके। क्या कहते हैं यातायात थाना प्रभारी
यातायात थाना प्रभारी विनोद बघेल ने बताया कि त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जगह-जगह बैरिकेड्स लगाकर जवानों को तैनात किया गया है। बड़े वाहनों का त्यौहारों तक इन मार्गों पर आगमन बंद किया गया है। इसके लिए शहर का कचहरी रोड, जैन मंदिर मार्ग, एमजी रोड सहित अन्य मार्ग बंद कर दिए गए हैं। वहीं लोगों को भी टू व्हीलर वाहनों को सड़क किनारे व्यवस्थित खड़े करने के निर्देश दिए गए हैं। नागरिकों ने जताई नाराजगी
लक्ष्मी नारायण गुप्ता सहित स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की पर्याप्त तैनाती नहीं होने और नो एंट्री व्यवस्था का सख्ती से पालन न कराए जाने के कारण जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। लोगों का कहना है कि त्योहार के दिनों में हर साल यही स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन कोई स्थाई व्यवस्था नहीं करता। खरीदारों का कहना है कि यदि पार्किंग की स्थाई व्यवस्था और सख्त नो-एंट्री लागू हो तो जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments