Sunday, November 8, 2026
Homeराज्यराजस्तानरंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया बाड़मेर शहर: शाम 6:15 से रात 8:11...

रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया बाड़मेर शहर: शाम 6:15 से रात 8:11 बजे शुभ मुहूर्त, आदर्श स्टेडियम में सजा पटाखा बाजार – Barmer News




बाड़मेर में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। रविवार को घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में विधि-विधान से मां लक्ष्मी का पूजन किया जाएगा। इसे लेकर लोगों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मान्यता है कि विधि-विधान से लक्ष्मी पूजन करने से घर में धन-समृद्धि और खुशहाली आती है। शाम को शुभ मुहूर्त में पूजन के बाद लोग आतिशबाजी करेंगे। पंडित सुनील जोशी ने बताया कि रविवार को वृषभ लग्न में लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 15 मिनट से रात 8 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। इसके बाद गोधूलि वेला में शुभ-अमृत चौघड़िया शाम 6 बजकर 55 मिनट से रात 9 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। वहीं, सिंह लग्न का मुहूर्त रात 12 बजकर 43 मिनट से 2 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। ये सभी लक्ष्मी पूजन के श्रेष्ठ मुहूर्त हैं। आदर्श स्टेडियम में सजा पटाखा बाजार प्रशासन की ओर से शहर के आदर्श स्टेडियम खेल मैदान में पटाखा बाजार सजाया गया है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों को आकर्षक तरीके से सजाया है। पिछले तीन दिनों से यहां दिनभर लोगों की भीड़ जुट रही है और आतिशबाजी की खरीदारी जारी है। रविवार सुबह से ही लोग पटाखे खरीदने पहुंच रहे हैं। त्योहारी सीजन में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी मुस्तैद है। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया बाड़मेर दीपावली के मौके पर शहर की गलियों, सर्किलों और इमारतों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। सरकारी कार्यालयों पर भी सजावटी लाइटें लगाई गई हैं। रात होते ही पूरा शहर रोशनी से जगमगाने लगा है। बाजारों और प्रमुख स्थानों पर दीपावली की रौनक देखने को मिल रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments