केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी की जुबान में अब सीधे तौर पर राजनीतिक और वैचारिक लड़ाई लड़ने की ताकत नहीं बची है। जिसके चलते वे उत्तर प्रदेश में अपने करीबियों और समर्थकों के माध्यम से बिहार के लोगों को लगातार अपमानित करवा रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार के मान-सम्मान और स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। उन्होंने बिहार के गौरवशाली इतिहास और महान सांस्कृतिक धरोहर का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि यह वही भूमि है जहां नालंदा और तक्षशिला जैसे विश्व प्रसिद्ध ज्ञान के केंद्र रहे हैं। ‘राहुल गांधी और उनके सहयोगी जितनी भी कोशिश कर लें…’ बेगूसराय सांसद ने कहा कि दुनिया को शांति और अहिंसा का संदेश देने वाले गौतम बुद्ध और भगवान महावीर इसी पावन धरती पर अवतरित हुए। धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह का यह कार्यक्षेत्र रहा है। कूटनीति के आचार्य चाणक्य और गणित एवं खगोल विज्ञान के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले आर्यभट्ट की भी यह जन्मभूमि है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी और उनके सहयोगी जितनी भी कोशिश कर लें, वे इस महान भूमि और यहां के स्वाभिमानी लोगों को नीचा दिखाने में कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिहार के लोगों को अपमानित करने का यह सिलसिला बंद नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में जनता एक-एक पाई का हिसाब चुकता करेगी। गिरिराज सिंह ने खुद को चाणक्य, गुरु गोविंद सिंह, गौतम बुद्ध के विचारों का वंशज बताया खुद को चाणक्य, गुरु गोविंद सिंह, गौतम बुद्ध, महावीर और आर्यभट्ट की परंपरा और विचारों का वंशज बताते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि वे बिहार के स्वाभिमान की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर डटकर मुकाबला करेंगे। इस तरह की राजनीति और बयानबाजी की संस्कृति को तुरंत बंद करें और इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। गिरिराज सिंह ने कहा है कि यदि इस तरह के रवैये में सुधार नहीं हुआ और वे भविष्य में बिहार की धरती पर कदम रखेंगे, तो राज्य की जनता और कार्यकर्ता उनके खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराएंगे। राहुल गांधी नीचे और नीच स्तर पर जाकर बिहारियों को अपमानित करने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी गाली-गलौज बंद करो, माफी मांगो, नहीं तो बिहार घुसने पर तुम्हारे खिलाफ होंगे सब।
Source link

