Highlights
- Xiaomi ने अपना पहला चौड़े डिस्प्ले वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया है।
- यह दुनिया का पहला फोन है, जिसमें LPDDR 6 रैम का इस्तेमाल किया गया है।
- इस फोन में 200MP कैमरा और 6000mAh की ताकतवर बैटरी दी गई है।
Xiaomi ने अपना पहला वाइड डिस्प्ले वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी का यह फोन Xiaomi 18 Fold के नाम से पेश किया गया है। शाओमी का यह फोन जुलाई में लॉन्च हुए सैमसंग के पहले वाइड डिस्प्ले वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 8 को टक्कर देगा। वहीं, एप्पल के अपकमिंग iPhone Ultra फोल्डेबल फोन में भी वाइड डिस्प्ले दिए जाने की संभावना है। चीनी कंपनी ने एप्पल इवेंट से पहले अपने इस फोल्डेबल फोन को मार्केट में उतार दिया है।
कितनी है कीमत?
Xiaomi 18 Fold को चार स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में पेश किया गया है। शाओमी के इस फोल्डेबल फोन की शुरुआती कीमत CNY 10,999 (लगभग 1,54,800 रुपये) है। वहीं, अन्य सभी वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 11,999 (लगभग 1,68,800 रुपये), CNY 12,999 (लगभग 1,82,900 रुपये) और CNY 14,999 (लगभग 2,11,000 रुपये) है।
शाओमी 18 फोल्ड
वहीं, कंपनी ने एक Ceramic Special वेरिएंट भी पेश किया है, जो 16GB RAM + 1TB स्टोरेज में आता है और इसकी कीमत CNY 15,999 (लगभग 2,25,100 रुपये) है। इस फोन को तीन कलर ऑप्शन Red, Black और Warm Gold White में पेश किया गया है। वहीं, इसका एक स्पेशल एडिशन है, जो सिरैमिक कलर में आता है।
- 12GB RAM + 256GB – CNY 10,999 (लगभग 1,54,800 रुपये)
- 12GB RAM + 512GB – CNY 11,999 (लगभग 1,68,800 रुपये)
- 16GB RAM + 512GB – CNY 12,999 (लगभग 1,82,900 रुपये)
- 16GB RAM + 1TB – CNY 14,999 (लगभग 2,11,000 रुपये)
- 16GB RAM + 1TB (Ceramic Special) – CNY 15,999 (लगभग 2,25,100 रुपये)
Xiaomi 18 Fold के फीचर्स
शाओमी का यह फोन 7.58 इंच के फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में LTPO OLED पैनल का यूज किया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में 5.38 इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया है। इसमें भी OLED पैनल यूज किया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा।
| Xiaomi 18 Fold | फीचर्स |
| मेन डिस्प्ले | 7.58 इंच, LTPO, OLED, 120Hz |
| कवर डिस्प्ले | 5.38 इंच, LTPO, OLED, 120Hz |
| प्रोसेसर | Xring O3 |
| स्टोरेज | 16GB, 1TB |
| बैटरी | 6000mAh, 67W, 50W |
| कैमरा | 200MP + 50MP+ 50MP, 16MP + 16MP |
| OS | Android 17, HyperOS 4 |
चीनी कंपनी का यह फोन इन-हाउस Xring O3 चिपसेट और 16GB तक LPDDR6 रैम और 1TB तक स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने 6000mAh की बैटरी दी है, जिसके साथ 67W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर का सपोर्ट मिलेगा। फोन Android 17 पर बेस्ड HyperOS 4 पर काम करता है।
इस स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में Google Pixel जैसा कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा। इसमें 200MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके अलावा 50MP का पेरीस्कोप और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके मेन और कवर दोनों डिस्प्ले में 16MP का कैमरा मिलता है।
यह भी पढ़ें – Vivo के बाद Oppo ने की तैयारी, जल्द लॉन्च करेगा 10000mAh बैटरी वाला बजट फोन?

