Saturday, October 24, 2026
Homeटेक्नोलॉजी29 अक्टूबर को लॉन्च होंगे OnePlus के दो और तगड़े फोन, कलर...

29 अक्टूबर को लॉन्च होंगे OnePlus के दो और तगड़े फोन, कलर वेरिएंट्स हुए कंफर्म


OnePlus 16 के बाद चीनी कंपनी दो और तगड़े फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। OnePlus Ace सीरीज के ये दोनों फोन 29 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फोन के फीचर्स आधिकारिक तौर पर कंफर्म करने शुरू कर दिए हैं। चीनी ब्रांड ने अपने अपकमिंग फोन के कलर वेरिएंट्स रिवील किए हैं। वनप्लस के ये दोनों फोन Qualcomm के फ्लैगशिप चिपसेट के साथ आएंगे। भारत में ये फोन OnePlus 16R के नाम से पेश किए जा सकते हैं।

OnePlus के ये फोन Ace 7 और Ace 7 Pro के नाम से लॉन्च किए जाएंगे। भारत में इसका प्रो मॉडल OnePlus 16R के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। इन दोनों गेमिंग फोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए डेडिकेटेड हार्डवेयर दिया जाएगा। फोन का डिजाइन OnePlus 16 की तरह ही होगा। इसके बैक में भी स्क्वॉयर साइज वाला कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है।

कलर वेरिएंट्स हुए कंफर्म

डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक, OnePlus Ace 7 को तीन कलर ऑप्शन – Tempered, Midnight Black और Radiant White में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, OnePlus Ace 7 Pro को भी तीन कलर ऑप्शन- Windbreaker, Midnight Black और Radiant White में पेश किया जा सकता है।

इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5V चिपसेट मिल सकता है। वहीं, इसका प्रो मॉडल Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 9,000mAh की दमदार बैटरी मिल सकती है। साथ ही, ये फोन 120W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं।

OnePlus Ace 7 सीरीज के इन दोनों फोन में 6.78 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 185Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन में 16GB रैम के साथ 1TB स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। कैमरे की बात करें तो इस सीरीज के दोनों फोन 200MP कैमरे के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं। सेल्फी के लिए इनमें 50MP का कैमरा मिल सकता है।

OnePlus 16 को हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया है। इस फोन को जल्द ही भारत में भी पेश किए जाने की संभावना है। वनप्लस का यह फ्लैगशिप फोन 200MP कैमरे के साथ आता है। इसमें 185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले पैनल दिया गया है।

यह भी पढ़ें – Vivo ला रहा Visionox OLED डिस्प्ले वाला फोन, मिलेगा एक्सटर्नल टेलीफोटो कन्वर्टर किट





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments