बीकानेर जिले में शुक्रवार की रात एक बेकाबू स्विफ्ट डिजायर कार इंदिरा गांधी मुख्य नहर (IGNP) में गिर गई। हादसे के समय कार में थारुसर गांव के 5 लोग सवार थे। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से 3 लोगों को बचा लिया गया, जबकि एक युवक की डूबने से मौत हो गई। वहीं
.
हादसा छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र के RD656 के पास शुक्रवार की रात करीब 10 बजे हुआ।
घर लौट रहे थे पांचों युवक जानकारी के अनुसार, कार सवार ग्रामीण RD 682 से नहर के पटड़े के रास्ते RD 660 की आबादी की तरफ अपने घर थारुसर लौट रहे थे। इसी दौरान RD 656 के पास अचानक कार अनियंत्रित हुई और सीधे नहर में जा गिरी।
रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 3 को बचाया हादसे के समय खाजूवाला सीओ (CO) विजयपाल यादव और छत्तरगढ़ थानाधिकारी नवनीत धालीवाल पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में गश्त पर थे। सूचना मिलते ही दोनों अधिकारी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने रस्सियों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इसके बाद कार सवार लियाकत, रफीक और मशूक खान को नहर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी हादसे में थारुसर निवासी प्रेम मेघवाल और इमरान पानी के तेज बहाव में डूब गए। बीकानेर से SDRF की टीम भी मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान के दौरान प्रेम मेघवाल का शव नहर से बरामद कर लिया है। वहीं, लापता इमरान की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कंटेंट व वीडियो : इस्माइल खान, खाजूवाला

