Tuesday, September 8, 2026
Homeटेक्नोलॉजीVivo के बाद Oppo ने की तैयारी, जल्द लॉन्च करेगा 10000mAh बैटरी...

Vivo के बाद Oppo ने की तैयारी, जल्द लॉन्च करेगा 10000mAh बैटरी वाला बजट फोन?


Vivo ने हाल ही में अपना 10,000mAh बैटरी वाला फोन V80 Lite 5G ग्लोबली लॉन्च किया है। वीवो के इस दमदार बैटरी वाले फोन को मलेशिया में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। वीवो के बाद अब Oppo भी अपने 10,000mAh बैटरी वाले फोन को ग्लोबली पेश करने की तैयारी है। हालांकि, कंपनी घरेलू मार्केट में Oppo A7 Pro Max को 10,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च कर चुकी है। इसे ग्लोबल मार्केट में F35 Pro के नाम से पेश किया जा सकता है।

जल्द होगा लॉन्च

Oppo ने अपने अपकमिंग फोन का टीजर जारी किया है। हालांकि, कंपनी ने फोन के टीजर में किसी स्पेसिफिकेशन के बारे में खुलासा नहीं किया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह चीन में लॉन्च हो चुके Oppo A7 Pro Max का रीब्रांड वर्जन होगा। इसे Oppo F35 Pro के नाम से पेश किया जा सकता है। Oppo F सीरीज के फोन को खास तौर पर मिड बजट रेंज में पेश किया जाता है।

मिलेंगे ये दमदार फीचर्स?

रिपोर्ट के मुताबिक, Oppo F35 Pro में कंपनी 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले पैनल इस्तेमाल कर सकता है। यह फोन 1.5K रेजलूशन वाले डिस्प्ले के साथ आएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। ओप्पो के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। इस फोन में 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। फोन में 12GB रैम का सपोर्ट मिलता है।

Oppo A7 Pro Max में कंपनी ने 10,000mAh की दमदार बैटरी दी है, जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन के कैमरे से 10x डिजिटल जूम की तस्वीर ली जा सकेगी। ओप्पो का यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है।

इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट का सपोर्ट मिलता है। साथ ही, यह IP69K रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने या धूल-मिट्टी में यह खराब नहीं होगा। वहीं, फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G, LTE, WiFi जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें – Huawei ने लॉन्च किया दुनिया का पहला ‘वाइड’ डिस्प्ले वाला फोन, मिलेगी 7000mAh बैटरी





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments