दरभंगा में पर्व-त्योहारों से पहले मद्यनिषेध विभाग ने शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी पुल के पास गुप्त सूचना के आधार पर पीछा कर टीम ने शराब लदी एक कार पकड़ी। तलाशी में 432 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत 8 लाख 50 हजार रुपए से अधिक बताई गई है। मौके से हरियाणा के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तस्करी में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली गई है। कार में मिली दूसरी नंबर प्लेट मद्यनिषेध विभाग के अनुसार, पकड़ी गई कार का नंबर BR-21AH-3935 है। तलाशी के दौरान हरियाणा की एक अन्य नंबर प्लेट HR-55BA-4278 भी मिली। परिवार के सदस्य बनकर कर रहे थे तस्करी सहायक आयुक्त मद्यनिषेध प्रदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी कथित तौर पर परिवार के सदस्य बनकर शराब की तस्करी कर रहे थे, ताकि किसी को उन पर शक न हो।
Source link

