Saturday, July 25, 2026
Homeखेलअशोक शर्मा के बाद यश ठाकुर ने किया डेब्यू, भारतीय टीम ने...

अशोक शर्मा के बाद यश ठाकुर ने किया डेब्यू, भारतीय टीम ने दूसरे मैच की प्लेइंग इलेवन में किया बदलाव


तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे मैच में भारत के लिए डेब्यू किया है। जिम्बाब्वे ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

भारतीय टीम ने शनिवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज यश ठाकुर भारत के लिए डेब्यू कर रहे हैं। जिम्बाब्वे ने हरारे में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

यश ठाकुर ने किया डेब्यू

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी20 में शनिवार को यहां टॉस जीत कर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत ने अशोक शर्मा की जगह यश ठाकुर को मौका दिया है जबकि जिम्बाब्वे ने अपनी एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।

श्रेयस अय्यर-सिकंदर रजा का बयान

जिम्बाब्वे के कप्तान सिंकर रजा ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। विकेट पिछले मुक़ाबले से अलग रही है, लेकिन हम जानते हैं कि हरारे में शुरुआत में गेंदबाज़ों को मदद मिलती है इसलिए हम इसका फायदा उठाने चाहेंगे और देखेंगे कि बाद में बल्लेबाज़ी के लिए हमारे सामने क्या लक्ष्य आता है। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।

वहीं भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। यह पिच पिछले मैच की तरह टैकी नहीं लग रही है, और उछाल भी समान रहने की उम्मीद है। हमारी टीम में एक बदलाव है। अशोक शर्मा की जगह यश ठाकुर आए हैं।

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली युवा भारतीय टीम ने पहले मैच में सात विकेट से शानदार जीत के साथ सीरीज पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। टीम ने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया। एक और जीत भारत को सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त दिला देगी, जबकि हार जिम्बाब्वे को एक और घरेलू सीरीज हार की ओर धकेल देगी।

पहला मैच भारत ने जीता

भारत की शुरुआती जीत जबरदस्त बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी रही। युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार अंदाज बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक जड़कर जिम्बाब्वे के गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर दिया, जबकि ईशान किशन (35) और कप्तान अय्यर (28 नाबाद) ने 40 गेंदें शेष रहते हुए 126 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

इससे पहले, भारत के युवा तेज गेंदबाजो ने मैच का माहौल तैयार किया। मयंक यादव ने मैच की पहली ही गेंद पर ब्रायन बेनेट को आउट किया और 18 रन देकर 2 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ का पुरस्कार मिला। प्रिंस यादव ने दो विकेट लिए, जबकि रवि बिश्नोई और शिवम दुबे ने भी योगदान दिया, जिससे ज़िम्बाब्वे की टीम 7 विकेट पर 125 रन ही बना सकी।

इंडिया-जिम्बाब्वे प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव

जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments