Saturday, April 11, 2026
Homeबॉलीवुडअहमदाबाद एयर इंडिया हादसे में विक्रांत मैसी के भाई और पायल घोष...

अहमदाबाद एयर इंडिया हादसे में विक्रांत मैसी के भाई और पायल घोष के करीबी की मौत, छलनी हुआ सितारों का कलेजा


Last Updated:

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में एअर इंडिया के प्लेन क्रैश के बाद देश-विदेश में सनसनी मच गई है. कई एक्टर्स ने इस हादसे के बाद मृतकों के प्रति अपना दुखा जाहिर किया है. खुद विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) भी इस…और पढ़ें

गम में डूबे ये एक्टर

हाइलाइट्स

  • विक्रांत मैसी के भाई की अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मौत
  • पायल घोष ने दोस्त प्रीति चटर्जी को खोया
  • हादसे में 241 लोगों की मौत, फिल्मी हस्तियों ने दुख जताया

नई दिल्ली. अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में विक्रांत मैसी के अलावा एक बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष के करीबी की भी मौत हो गई है. एक्ट्रेस ने बताया है कि प्लेन क्रैश में उनकी दोस्त की जान चली गई है.

अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में फ्लाइट में 242 लोग सवार थे. इनमें से 241 लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष और विक्रांत मैसी पर तो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उन्होंने अपने बेहद करीबी लोगों को खो दिया है. एक्ट्रेस ने तो पोस्ट कर बताया है कि प्लेन क्रैश में उनकी दोस्त प्रीति चटर्जी की भी जान चली गई है.

विक्रांत मैसी ने पोस्ट शेयर की दी जानकारी

विक्रांत मैसी पर तो इस हादसे के बाद दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी है कि इस दुखद हादसे में उनके अपने भाई का भी निधन हो गया है. एक्टर के भाई इस हादसे में विमान के को-पायलट थे. अहमदाबाद एयर इंडिया हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया है. इस घटना ने विक्रांत तो पूरी तरह तोड़ दिया है.

विक्रांत मैसी पर टूटा दुखों का पहाड़

पायल घोष की दोस्त का हुआ निधन

बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने इस हादसे में अपनी दोस्त को खो दिया है. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए अपने दोस्त को खोने का दुख जाहिर किया है. उन्होंने साथ ही अपनी दोस्त के परिवार के लिए संवेदनाएं जाहिर की हैं.पोस्ट में उन्होंने लिखा- ‘रेस्ट इन पीस प्रीति. मेरी संवेदनाएं चटर्जी फैमिली के साथ है. अहमदाबाद प्लेन क्रैश.’

पायल ने जाहिर किया दुख

बता दें कि इस हादसे के बाद शाहरुख खान, आमिर खान के अलावा करीना कपूर, आलिया भट्ट, सनी देओल, अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, सोनू सूद, रितेश देशमुख जैसी फिल्मी हस्तियों ने दुख जाहिर किया है.

homeentertainment

अहमदाबाद एयर इंडिया हादसे में विक्रांत मैसी के भाई और पायल घोष के करीबी की मौत



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments