Sunday, November 22, 2026
Homeराज्यगुजरातअहमदाबाद में दिलजीत के चार गानों पर रोक की मांग: कॉन्सर्ट...

अहमदाबाद में दिलजीत के चार गानों पर रोक की मांग: कॉन्सर्ट से पहले प्रोफेसर की चेतावनी- पटियाला पेग गाया तो कोर्ट जाऊंगा; 2000 जवान तैनात


  • Hindi News
  • National
  • Diljit Dosanjh Ahmedabad Concert Controversy | Professor Warning & Security

33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट से पहले विवाद खड़ा हो गया है। चंडीगढ़ के प्रोफेसर डॉ. पंडित राव धरन्नेवर ने मांग की है कि दिलजीत अपने कॉन्सर्ट में 4 गाने न गाएं।

उनका आरोप है कि इन गानों के बोल शराब, ड्रग्स और गन कल्चर को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर ये गाने गाए गए, तो वो गुजरात हाईकोर्ट में कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट का केस करेंगे।

दूसरी तरफ, पुलिस ने स्टेडियम में 90 हजार लोगों की अनुमानित भीड़ को संभालने के लिए 2,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है।

चार गानों पर आपत्ति

चंडीगढ़ में प्रोफेसर डॉ. पंडित राव ने दिलजीत से चार गाने नहीं गाने की मांग की है। इनमें ‘पटियाला पेग’, ‘पंज तारा’, ‘जे बिच्छो फीम लब्बियां’ और ‘जट्ट उट्ठे फायर करदा’ शामिल हैं। धरन्नेवर ने कहा, “इन गानों के बोल शराब, ड्रग्स और गन कल्चर को बढ़ावा देते हैं। इसका बच्चों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।”

उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने उनके 2019 के मामले में साफ निर्देश दिया था कि शराब, ड्रग्स और नशे को बढ़ावा देने वाले गाने मंच पर नहीं गाए जाएं।

धरन्नेवर के मुताबिक, इसके बावजूद दिलजीत ने इंदौर और दिल्ली के कॉन्सर्ट में ये गाने गाए।

धरन्नेवर ने कहा, “देश में नशा मुक्त भारत अभियान चल रहा है। सरकार, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद और दूसरे लोग ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं। बच्चों के बीच ऐसे गानों को बढ़ावा देना गलत और गैरकानूनी है।”

कॉन्सर्ट के लिए सुरक्षा इंतजाम

अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गेहलोत ने कहा कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कॉन्सर्ट के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि करीब 85,000 दर्शकों के आने की उम्मीद है। सपोर्ट स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों समेत 90,000 से ज्यादा लोग मौजूद रह सकते हैं।

गहलोत के मुताबिक, 2,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा स्टेट रिजर्व पुलिस की तीन कंपनियां भी लगाई गई हैं।

BDDS टीमें, क्विक रिस्पॉन्स टीमें, क्राइम ब्रांच और SOG के जवान भी तैनात रहेंगे। DFMD और डोर-फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं।

करीब 600 CCTV कैमरों से निगरानी की जाएगी। प्रवेश, निकास और अंदर की व्यवस्थाओं में करीब 1500 निजी सुरक्षा गार्ड मदद करेंगे।

पानी की बोतल और बैग ले जाने की परमिशन नहीं होगी। कार्यक्रम स्थल के बाहर लॉकर की सुविधा उपलब्ध रहेगी। महिला दर्शकों को छोटे पावर बैंक ले जाने की अनुमति होगी।

—————————–

ये खबर भी पढ़ें…

दिलजीत के कॉन्सर्ट में बम की धमकी पर कड़ी सुरक्षा: ड्रोन-CCTV से निगरानी

सिंगर दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट को लेकर लगातार मिल रही बम की धमकियों के कारण अहमदाबाद पुलिस ने सुरक्षा का सख्त एक्शन प्लान तैयार किया है। कॉन्सर्ट के दौरान और समाप्त होने तक बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें लगातार जांच करेंगी।

इसके साथ ही साइबर क्राइम सेल धमकी भेजने वाले ईमेल आईडी और सोशल मीडिया गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments