गुजरात के अहमदाबाद में शो में गीतों पर लगी रोक पर बात करते पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ।
गुजरात के अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ओरा टूर के दौरान शनिवार रात पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का दर्द छलका। उन्होंने सरकारों और प्रशासन से पूछा कि उनके साथ ही डबल स्टैंडर्ड क्यों?
.
जब कोल्ड प्ले का बैंड इंडिया आकर गाता है और वो गाता है कि आई एम फीलिंग ड्रंक एंड हाई तब तो किसी को दिक्कत नहीं होती। मेरे पटियाला पैग गाने से दिक्कत होने पर स्टेज पर रोक लगा दी जाती है।
बता दें कि अहमदाबाद शो से पहले ही प्रशासन ने दिलजीत को पंज तारा होटल, केस और पटियाला पैग जैसे नशे और क्राइम को प्रोमोट करने वाले गीत गाने से रोक दिया था। इसके बाद दिलजीत ने आरोप लगाया कि भारतीय कलाकारों से साथ दोहरा रवैया अपनाया जा रहा है।
मैं भारत में पैदा हुआ हूं और मेरे म्यूजिशियन भी भारतीय हैं। जब एक विदेशी सिंगर के नशे वाले गीतों से किसी को कोई दिक्कत नहीं है तो एक भारतीय कलाकार से गीतों से दिक्कत क्यों होती है।
अहमदाबाद में हुए अपने शो के दौरान पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ।
सिलसिलेवार जानिए क्या बोले दिलजीत…
जितनी पाबंदियां लगानी है लगा लो, कोई दिक्कत नहीं: दिलजीत ने कहा कि दिलजीत गाएगा तो प्रॉब्लम है। मुझे शो से पहले ही निर्देश दे दिए गए कि क्या गाना है और क्या नहीं। मुझे कहा गया कि तू बाहर से आया है और मेरा जन्म तो यहीं हुआ है। मैं अमेरिका में थोड़े पैदा हुआ हूं। मतलब पूरी दुनिया में घूमता हूं। ये पीछे जो मेरी टीम है ये सारे यहीं पैदा हुए हैं और इंडियन हैं। इनके साथ ही मैं ट्रेवल करता हूं।
पाबंदियां लगाने वालों को मेरी तरफ से आई लव यू: दिलजीत ने कहा कि मेरे साथ यही लोग पूरी दुनिया में ट्रेवल करते हैं। सारी पाबंदियां मेरे पे ही लगानी है आप लोगों को। मुझे पाबंदियां लगाने वालों से दिक्कत नहीं है कोई। मैं पूरे मजे ले रहा हूं। मेरी तरफ से उनको भी आई लव यू है।
दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में परफॉर्म करना गर्व की बात: दिलजीत ने दर्शकों को बताया कि दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में परफॉर्म करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने फैंस का भी आभार जताया, जिन्होंने उनके लंबे समय से देखे गए सपने को सच कर दिखाया. उन्होंने कहा इस जगह पर परफॉर्म करना मेरा हमेशा से सपना था।

अहमदाबाद में परफॉर्म करते सिंगर दिलजीत दोसांझ।

ये भी पढ़ें
दिलजीत दोसांझ बोले- किसी के बाप का हिन्दोस्तान थोड़ी है

इंदौर में रविवार को पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट हुआ। उन्होंने राहत इंदौरी का मशहूर शेयर पढ़ते हुए कहा- सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में। किसी के बाप का हिन्दोस्तान थोड़ी है।
दिलजीत का ये शेर इंटरनेट पर वायरल है। इंदौर कॉन्सर्ट से पहले अलग-अलग संस्थानों को करीब 9 धमकी भरे ई-मेल मिले थे। इनमें RDX विस्फोट की धमकी दी गई थी। (पूरी खबर पढ़ें)

