Sunday, November 22, 2026
Homeराज्यबिहारसोनपुर मेले का आज से आगाज, सीएम करेंगे उद्घाटन: पर्यटकों के...

सोनपुर मेले का आज से आगाज, सीएम करेंगे उद्घाटन: पर्यटकों के लिए लग्जरी स्विस कॉटेज तैयार, पटना से मेले के लिए विशेष टूर पैकेज – Patna News


पटना6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले का आज से शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मेले का उद्घाटन करेंगे। समारोह की अध्यक्षता बिहार सरकार में पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता करेंगे। एक महीने तक चलने वाले मेले में इस बार पर्यटकों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ठहरने, घूमने और आने-जाने की विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

सांस्कृतिक पंडाल में रोज होंगे कार्यक्रम

पर्यटन विभाग ने मेला क्षेत्र में सांस्कृतिक पंडाल और आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज तैयार कराया है। मेले की पूरी अवधि में सांस्कृतिक पंडाल में हर दिन चयनित कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। यहां अस्थायी पर्यटक सूचना केंद्र भी बनाया गया है। पर्यटकों की सहायता के लिए गाइडों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

सोनपुर मेले का आज भव्य आगाज।

सोनपुर मेले का आज भव्य आगाज।

पर्यटक ग्राम में छह राजवाड़ी टेंट

बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की ओर से पर्यटक ग्राम में छह राजवाड़ी टेंट यानी स्विस कॉटेज बनाए गए हैं। इनमें डबल बेड, अटैच बाथरूम और पांच सितारा होटल जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अधिक से अधिक पर्यटकों को ठहरने की सुविधा देने के लिए इनका किराया भी रखा गया है। देशी पर्यटकों के लिए कॉटेज का किराया 3,000 रुपए प्रतिदिन और विदेशी पर्यटकों के लिए 5,000 रुपए प्रतिदिन निर्धारित किया गया है।

पर्यटकों के लिए लग्जरी सुविधा।

पर्यटकों के लिए लग्जरी सुविधा।

दो लोगों के लिए 5,200 रुपए का फैमिली पैकेज

सोनपुर मेले के लिए एक रात और दो दिन का फैमिली टूर पैकेज भी तैयार किया गया है। दो लोगों के लिए इसकी कीमत 5,200 रुपए रखी गई है। इसमें वातानुकूलित इटियोस वाहन, पर्यटक गाइड, ठहरने के साथ नाश्ता, दोपहर का भोजन, रात का खाना, स्नैक्स और पानी की सुविधा शामिल होगी।

पैकेज के तहत दोपहर 12 बजे पटना से सोनपुर के लिए वाहन रवाना होगा। पहले दिन हरिहरनाथ मंदिर में दर्शन और पर्यटक ग्राम में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने का अवसर मिलेगा। अगले दिन मेला भ्रमण के बाद दोपहर करीब 3:30 बजे पटना वापसी होगी।

वाहन के अनुसार पैकेज की दर अलग-अलग रखी गई है…

एक दिन के पैकेज में मेला और मंदिर दर्शन

आम पर्यटकों के लिए एकदिवसीय विशेष टूर पैकेज भी उपलब्ध कराया गया है। यह दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगा। इसमें पर्यटकों को वाहन, गाइड, स्नैक्स और पानी उपलब्ध कराया जाएगा। पर्यटक ग्राम से हरिहर क्षेत्र मेला, आसपास के दर्शनीय स्थल और हरिहरनाथ मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा।

पटना से भी मिलेंगे विशेष वाहन

पटना से सोनपुर मेले तक पहुंचने के लिए विशेष वाहनों की व्यवस्था की गई है। वीरचंद पटेल पथ और दारोगा राय पथ स्थित सिख हेरिटेज गुरु नानक भवन से इनका संचालन होगा। दारोगा राय पथ स्थित कौटिल्य विहार से भी प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक वाहन उपलब्ध रहेंगे। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की वेबसाइट bstdc.bihar.gov.in पर अधिक जानकारी ली जा सकती है।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments