Saturday, November 21, 2026
Homeराज्यबिहारदरभंगा- ईंटभट्ठा पर जेसीबी से लटकी मिली ड्राइवर की लाश: छह...

दरभंगा- ईंटभट्ठा पर जेसीबी से लटकी मिली ड्राइवर की लाश: छह साल पहले लव मैरिज की थी, भाई ने कहा- हत्या कर शव को लटकाया गया – Darbhanga News




दरभंगा के कमतौल में एक ईंट भट्ठा पर शनिवार सुबह जेसीबी से उसके ड्राइवर की लटकी हुई लाश मिली। युवक पिछले दो साल से ईंट भट्ठा पर जेसीबी चलाता था। मृतक के भाई ने इसे हत्या करार दिया और कहा कि मर्डर के बाद जेसीबी से लाश लटकाई गई है। घटना बरिऔल के राधा मोहन ईंट भट्ठा की है। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र के सकरवाड़ा निवासी नागेश्वर दास के 28 वर्षीय पुत्र राजबली दास के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजबली शनिवार की रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद सोने चला गया था। ईंट भट्ठा पर रात करीब एक बजे से ईंट बनाने का काम शुरू होता है। बताया जाता है कि सुबह तक जब वह अपने काम पर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की गई। इसी दौरान भट्ठा के सबसे किनारे वाले हिस्से में वह उसी जेसीबी से लटका मिला, जिसे वह चलाता था। भाई ने कहा- हत्या कर शव को लटकाया गया मृतक के भाई शंकर चौपाल ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि उनके भाई को मारकर जेसीबी से लटकाया गया है। भाई का कहना था कि राजबली कभी गमछा नहीं रखता था, जबकि घटनास्थल पर दो-दो गमछे टंगे मिले हैं। उन्होंने बताया कि छठ पर्व में घर आने के बाद छठ के 1 दिन बाद ही राजबली वापस काम पर चला गया था। घर पर वो भट्ठा मालिक के व्यवहार और वेतन को लेकर संतुष्ट रहता था। वो कहता था कि मालिक अच्छा वेतन देते हैं और समय पर भुगतान करते हैं। मृतक के बड़े भाई ललित दास ने बताया कि राजबली पिछले दो वर्षों से यहां जेसीबी चलाने का काम कर रहा था। घर में किसी तरह का विवाद या परेशानी नहीं थी। छह साल पहले राजबली ने की थी लव मैरिज मृतक के बड़े भाई ने बताया कि राजबली ने छह साल पहले लव मैरिज की थी। उसके तीन साल का एक बेटा और तीन महीने की एक बेटी है। पत्नी फिलहाल अपने मायके पटना में है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल की स्थिति देखकर हत्या की आशंका हो रही है। पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होने के कारण वे गायघाट थाना की पुलिस को बुलाने की बात कह रहे थे। भट्ठा मालिक बोले- एक महीने से काम कर रही थी जेसीबी ईंट भट्ठा मालिक रंजीत कुमार झा ने बताया कि राजबली उनकी ईंट भट्ठा पर जेसीबी चलाता था। जेसीबी उन्होंने किराये पर ले रखी थी, जिसके मालिक जयराम हैं। जेसीबी के साथ राजबली काम करता था। करीब एक महीने से यह जेसीबी उनके भट्ठा पर चल रही थी। उन्होंने बताया कि राजबली काफी सज्जन लड़का था। घटना कैसे हुई, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। कर्मचारियों से सूचना मिलने के बाद वह दरभंगा से मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दे दी गई थी। तीन घंटे बाद पहुंची पुलिस, परिजनों में नाराजगी परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद कमतौल थाना की पुलिस करीब तीन घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। मृतक के भाई ने कहा कि वह करीब चार घंटे से मौके पर मौजूद हैं, लेकिन भट्ठा मालिक और मुंशी घटनास्थल पर नहीं मिले। परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि जब तक गायघाट थाना की पुलिस नहीं पहुंचती, वे शव को नीचे नहीं उतरने देंगे। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। थानाध्यक्ष बोले- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह इधर, कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि परिजनों को समझाया जा रहा है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है। मामले में जांच के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments