बक्सर में आर्म्स एक्ट के एक मामले में अदालत ने सोनू कुमार उर्फ रौशन कुमार को तीन साल के कारावास की सजा सुनाई है। उस पर एक हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने पर उसे एक माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। न्यायिक दंडाधिकारी ने सुनाया फैसला स्पीडी ट्रायल के तहत सुनवाई पूरी होने के बाद JM प्रथम श्रेणी, कोर्ट नंबर-06 की न्यायिक दंडाधिकारी प्रज्ञा मिश्रा ने फैसला सुनाया। अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर सोनू कुमार को दोषी करार दिया। 2023 में दर्ज हुआ था मामला यह मामला ब्रह्मपुर (कृष्णाब्रह्म) थाना कांड संख्या 569/23 से जुड़ा है। इस मामले में 16 सितंबर 2023 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 414 और आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b)a, 26(1) एवं 35 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस की चार्जशीट और गवाही बनी आधार पुलिस के अनुसार, एसपी के निर्देशन में मामले की जांच की गई। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्य, पुलिस की चार्जशीट और अदालत में गवाहों की गवाही सुनवाई का आधार बने। इन्हीं के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराया। मुरार थाना क्षेत्र का रहने वाला है दोषी सोनू कुमार उर्फ रौशन कुमार मुरार थाना क्षेत्र के नचाप गांव निवासी रमेश कुमार का पुत्र है। उसका वर्तमान पता बक्सर स्थित चीनी मिल बताया गया है। अभियोजन पक्ष की ओर से अभियोजन पदाधिकारी चारू सक्सेना ने पैरवी की।
Source link

