Friday, November 20, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमहिला को होटल ले जाकर दुष्कर्म का आरोप: ससुराल जाने बस...

महिला को होटल ले जाकर दुष्कर्म का आरोप: ससुराल जाने बस का इंतजार कर रही थी; घर छोड़ने का कहकर साथ ले गया आरोपी – Dhar News




धार जिले के राजगढ़ में ससुराल जाने के लिए बस का इंतजार कर रही महिला को घर छोड़ने का झांसा देकर एक व्यक्ति होटल ले गया। आरोप है कि मोहनखेड़ा रोड स्थित एमजी होटल में उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसे बेटे के साथ रातभर वहीं रखा। अगले दिन जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। घर छोड़ने का झांसा देकर होटल ले गया
महिला ने पुलिस को बताया कि 9 नवंबर को बड़ी मम्मी की तबीयत खराब होने के कारण वह बेटे के साथ मायके गई थी। 12 नवंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे भाई ने उसे बेटे के साथ ससुराल जाने के लिए बस में बैठाया। दोपहर करीब 1:30 बजे मां-बेटे राजगढ़ बस स्टैंड पर उतरे और दूसरी बस का इंतजार करने लगे। इसी दौरान ग्राम नलावदा निवासी राजेश पिता दुर्गालाल लोधा बाइक से वहां पहुंचा। उसने महिला से जाने की जगह पूछी और ससुराल छोड़ने का भरोसा दिया। बेटे के सोने पर दुष्कर्म का आरोप
शिकायत के मुताबिक, आरोपी महिला और उसके बेटे को बाइक से मोहनखेड़ा रोड स्थित एमजी होटल ले गया। वहां कमरे में नाश्ता करने के बाद महिला का बेटा सो गया। आरोप है कि इसी दौरान राजेश ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे रातभर होटल में रखा। धमकी देकर अगले दिन छोड़ा
महिला के मुताबिक, 13 नवंबर की सुबह करीब 6 बजे आरोपी उसे और उसके बेटे को मोहनखेड़ा गेट पर ले गया। उसने घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और वहां से चला गया। इसके बाद महिला ससुराल पहुंची। डर और शर्म के कारण महिला ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। 18 नवंबर को मायके पहुंचने पर उसने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर राजगढ़ थाने पहुंचे, जहां शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी राजेश के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments