भोपाल के अलग-अलग क्षेत्रों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट मददगार साबित हो रहा है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि मामलों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) पार्षद जीत राजपूत बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ इंद्रपुरी के रविदास नगर क्षेत्र में करमवीर नगर रोड के पास पानी रिसाव की शिकायत ब्रिजकिशोर ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि यहां करीब छह महीने से पानी लगातार रिस रहा था। उनके अनुसार, यह समस्या इससे भी लंबे समय से बनी हुई थी। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद पार्षद जीत राजपूत ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। इससे आसपास के रहवासियों को राहत मिली। एप से मिल रहा लोगों को समाधान न्यू अशोका गार्डन: मकान के सामने कचरा और चोक नाली की समस्या दूर न्यू अशोका गार्डन के वार्ड 69 में प्राइम वे स्कूल के पीछे मकान A-82 के सामने कचरा जमा होने और नाली चौक होने की शिकायत डॉ. अनिल जैन ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि काफी दिनों से यहां कचरा पड़ा था। नाली चोक होने से गंदगी और दुर्गंध की स्थिति बनी हुई थी। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद मामले पर कार्रवाई हुई और सफाई कराई गई। नाली, खुले गड्ढे, कचरा और स्टेशन के रास्ते की समस्याएं बरकरार न्यू सुभाष नगर: नाली में गाड़ी डालने से पानी की निकासी बंद न्यू सुभाष नगर में हनुमान मंदिर रोड पर प्रभात चौराहे के पास नाली में गाड़ी डाले जाने की शिकायत विशाल साहू ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि यहां एक लावारिस गाड़ी करीब दो साल से खड़ी थी, जिसे अब नाली में डाल दिया गया है। इससे नाली चौक हो गई है और पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। शिकायतकर्ता के अनुसार, अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। केवरा बाग: दुकान के सामने दो साल से खुला गड्ढा हमीदिया रोड पर स्टेशन चौक के पास केवरा बाग में विशाल सेंटर और मृगनयनी शोरूम के सामने खुले गड्ढे की शिकायत सुनील कुमार पुरी ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान के सामने यह गड्ढा दो साल से ज्यादा समय से खुला है। इसमें कई बार दोपहिया वाहन चालक गिर चुके हैं। बारिश के दौरान यहां हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। अशोका गार्डन: जीबी पंत स्कूल के पास कचरा और गंदी नाली अशोका गार्डन रोड पर गोविंद वल्लभ पंत चौराहे के पास जीबी पंत स्कूल के बाजू में कचरा जमा होने और नाली गंदी होने की शिकायत शाहिद खान ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर पड़ोसी पहले भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यहां नियमित सफाई कराने की जरूरत है। हमीदिया रोड: स्टेशन के अंदर का रास्ता खराब, यात्रियों को परेशानी भोपाल स्टेशन के अंदर जाने वाले रास्ते की खराब स्थिति को लेकर भूपेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शालीमार ट्रेड सेंटर बिल्डिंग के सामने स्टेशन के अंदर का रास्ता खराब है। इससे यात्रियों को आने-जाने में परेशानी होती है। आसपास के बाजार के व्यापारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार, अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।
Source link
पानी रिसाव की समस्या का हुआ समाधान: पार्षद जीत राजपूत बने आज के ‘पब्लिक स्टार’; नाली, खुले गड्ढे, कचरा और स्टेशन के रास्ते की शिकायतें बरकरार – Bhopal News
RELATED ARTICLES

