Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशUP के 7374 शिक्षकों का ट्रांसफर: बेसिक शिक्षा परिषद ने अंतरजनपदीय...

UP के 7374 शिक्षकों का ट्रांसफर: बेसिक शिक्षा परिषद ने अंतरजनपदीय सूची जारी की, आपसी सहमति से हुआ तबादला – Prayagraj (Allahabad) News



बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी।

लंबे इंतजार के बाद बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक, शिक्षिकाओं के तबादले का इंतजार खत्म हो गया। बुधवार देर शाम बेसिक शिक्षा परिषद ने शिक्षकों की तबादला सूची जारी कर दी है। यह सूची ऑनलाइन सत्यापन और आपसी सहमति से बनाए गए जोड़े के आधार पर बनाई गई है।

.

सूची बेसिक शिक्षा परिषद के निदेशक प्रताप सिंह बघेल और सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने जारी की है। इसमें आपसी सहमति बनाने वाले 3687 जोड़े यानि कुल 7374 शिक्षक और शिक्षिकाएं शामिल हैं।

सभी BSA को कार्यभार ग्रहण कराने के आदेश

अंतर जनपदीय पारस्परिक तबादले के बाद सचिव बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश सुरेंद्र कुमार तिवारी की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराने को लेकर जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं।

बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि शिक्षक और शिक्षिकाओं को परस्पर उनके कार्यरत विद्यालय से कार्य मुक्त और कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा।

बेसिक शिक्षा अधिकारियों द्वारा स्थानांतरित शिक्षकों के अभिलेखों का परीक्षण करते हुए नियमानुसार कार्य मुक्त और कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा।

यह भी कहा गया है कि अंतर्जनपदीय पारस्परिक तबादले ग्रामीण क्षेत्र से ग्रामीण क्षेत्र और नगर क्षेत्र से नगर क्षेत्र में किए गए हैं। ऐसे शिक्षक और शिक्षिकाएं जिनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही चल रही है। उन्हें कार्यवाही समाप्त होने के बाद परस्पर कार्य मुक्त और कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा।

अनियमितता व लापरवाही पर BSA होंगे जिम्मेदार

कुल 11 बिंदुओं में तबादले के बाद शिक्षकों को कार्य मुक्त और कार्यभार ग्रहण कराने को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

सचिव ने कहा है कि स्थानांतरित होकर आए शिक्षकों को मानव संपदा पोर्टल पर साथ-साथ कार्य मुक्त करने व कार्यभार ग्रहण कराने की कार्यवाही की जाएगी।

तबादले की पूरी प्रक्रिया के बाद कार्य मुक्त और कार्यभार ग्रहण करने की कार्यवाही प्रक्रियागत पूर्ण पारदर्शी रूप से सुनिश्चित कराई जाएगी। किसी भी स्तर पर अनियमितता और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments