Friday, November 20, 2026
Homeराज्यबिहारकन्याकुंज हलवाई महासभा ने मनाई महर्षि मोदनसेन की जयंती: बच्चों ने...

कन्याकुंज हलवाई महासभा ने मनाई महर्षि मोदनसेन की जयंती: बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति, समाज के उत्थान-बच्चों की शिक्षा पर मंथन – Gayaji News




गयाजी में गुरुवार को कन्याकुंज हलवाई महासभा की ओर से महर्षि मोदनसेन की जयंती मनाई गई। हरिदास सिमनेरी ऑडिटोरियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से समाज के महिला-पुरुष शामिल हुए। इस दौरान सामाजिक एकता, बच्चों की शिक्षा और समाज के उत्थान पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुतियों ने लोगों का ध्यान खींचा। आयोजन में शामिल लोगों ने उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के जरिए समाज की नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान से जोड़ने का प्रयास भी किया गया। मुश्किल में एक-दूसरे का साथ देने से मजबूत होगा समाज इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी ने कहा कि महर्षि मोदनसेन की जयंती पर समाज के लोगों का एक मंच पर जुटना अच्छी पहल है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य केवल जयंती मनाना नहीं। बल्कि समाज को एकजुट करना और सामाजिक उत्थान के लिए मिलकर काम करना है। समाज के लोगों के सामने कई तरह की परेशानियां आती हैं। उनका समाधान आपसी सहयोग से किया जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि लोग एक-दूसरे के साथ खड़े हों। बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए हर साल होता है आयोजन कन्याकुंज हलवाई महासभा के अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि महासभा की ओर से हर साल महर्षि मोदनसेन की जयंती मनाई जाती है। इसमें समाज के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। कार्यक्रम में बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाता है। समाज के बच्चे आगे बढ़ें और जरूरत के समय किसी भी परिवार को अकेला न रहना पड़े। यही आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों की समस्याओं को मिलजुल कर दूर करने का प्रयास किया जाता है। कार्यक्रम में मनोज कुमार, मुन्ना गुप्ता, रवि कुमार गुप्ता, राजीव रंजन, महेश कुमार, संतोष गुप्ता, रजनीश कुमार गुप्ता और आदित्य कुमार गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments