Saturday, November 21, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशपार्टी में पद दिलाने का झांसा दिया...महिला से बनाए संबंध: BSP...

पार्टी में पद दिलाने का झांसा दिया…महिला से बनाए संबंध: BSP नेता पर आरोप, सीहोर से गिरफ्तार; भोपाल ले गई पुलिस – Sehore News




सीहोर में बसपा नेता कमलेश दोहरे पर एक महिला ने धोखा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि कमलेश दोहरे ने उसे पार्टी में बड़ा पद दिलाने का भरोसा दिया। इसी भरोसे की आड़ में उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। महिला की शिकायत पर भोपाल के मिसरोद थाने में बसपा नेता के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसी मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। सीहोर पुलिस ने मिसरोद थाना पुलिस की मदद से कमलेश दोहरे को पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद भोपाल पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। अब मामले की आगे की जांच मिसरोद थाना पुलिस कर रही है। सीहोर कोतवाली थाना प्रभारी गिरीश दुबे ने बताया कि मामला भोपाल कमिश्नरेट के मिसरोद थाना क्षेत्र का है। एक महिला की शिकायत पर कमलेश दोहरे के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान उनकी गिरफ्तारी के लिए मिसरोद पुलिस ने सीहोर कोतवाली से मदद मांगी थी। इसके बाद मिसरोद थाने की पुलिस रात में सीहोर पहुंची। पुलिस के सहयोग से कमलेश दोहरे को गिरफ्तार किया गया। फिर मिसरोद पुलिस उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच के लिए भोपाल ले गई। बसपा के प्रादेशिक पदाधिकारी हैं कमलेश दोहरे कमलेश दोहरे बहुजन समाज पार्टी के प्रादेशिक पदाधिकारी हैं। वे पिछला विधानसभा चुनाव बसपा के टिकट पर सीहोर से लड़ चुके हैं। राजनीति में आने से पहले वे वन विभाग में नौकरी करते थे। फिलहाल महिला की शिकायत पर दर्ज मामले की जांच भोपाल पुलिस कर रही है। आरोपों की सच्चाई जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments