मुरैना संगठन विस्तार के सिलसिले में मुरैना पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सरकार को दिशाहीन बताते हुए उस पर लूट और डकैती करने के आरोप लगाए। पटवारी ने प्रदेश के कृषि मंत्री और स्थानीय विधायक एदल सिंह कंसाना पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि मंत्री के संरक्षण में मुरैना में नकली खाद बनाने की फैक्ट्री चल रही है। जीतू पटवारी ने कहा, “मैं खुलकर और दमदारी से कहता हूं कि एदल सिंह कंसाना यहां के स्थानीय विधायक हैं और मध्यप्रदेश सरकार में कृषि मंत्री भी हैं। उन्हीं के सानिध्य में यहां नकली खाद बनाने की फैक्ट्री संचालित हो रही है।” उन्होंने कहा कि प्रदेश में रेत, खनिज और शराब माफिया सक्रिय हैं। पटवारी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए इसे ‘अली बाबा 40 चोर’ की सरकार बताया। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा पूरा नहीं हुआ पटवारी ने कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन सरकार इसे पूरा नहीं कर पाई। किसानों को धान और गेहूं का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। खेती के लिए जरूरी यूरिया भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की जरूरतें पूरी करने में नाकाम रही है। संगठन मजबूत कर सरकार को घेरने की तैयारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। संगठन स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। आने वाले समय में कांग्रेस किसानों और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने के साथ अपनी आवाज उठाएगी।
Source link
जीतू पटवारी बोले- एमपी में अलीबाबा 40 चोर की सरकार: मुरैना में कहा- नकली खाद की फैक्ट्री कृषि मंत्री कंसाना के संरक्षण में चल रही – Morena News
RELATED ARTICLES

