Saturday, May 30, 2026
Homeबॉलीवुडबॉलीवुड की पहली महिला डायरेक्टर, 1 फैसले से तोड़ डाली थी इंडस्ट्री...

बॉलीवुड की पहली महिला डायरेक्टर, 1 फैसले से तोड़ डाली थी इंडस्ट्री की बेड़ियां


Last Updated:

भारतीय सिनेमा में महिलाओं के लिए नई राह बनाने वाली फातमा बेगम को देश की पहली महिला फिल्म निर्देशक माना जाता है. 1892 में जन्मीं फातमा ने उर्दू थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की और बाद में मूक फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री बनीं. 1926 में उन्होंने ‘बुलबुल-ए-परिस्तान’ का निर्देशन कर इतिहास रच दिया. उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘फातमा फिल्म्स’ की भी स्थापना की, जहां लेखन, निर्माण, निर्देशन और अभिनय की जिम्मेदारी संभाली. उनकी बेटियों में जुबैदा ने भारत की पहली बोलती फिल्म ‘आलम आरा’ में अभिनय किया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

फातमा बेगम बॉलीवुड की पहली महिला डायरेक्टर थीं.

नई दिल्ली.   फिल्म इंडस्ट्री में आज जया अख्तर, फराह खान, मेघना गुलजार और जोया अख्तर जैसी महिला फिल्मकारों का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है. ये वो महिला फिल्ममेकर्स हैं जिन्होंने अपनी शानदार फिल्मों से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई. भारतीय सिनेमा में महिलाओं के निर्देशन का रास्ता करीब एक सदी पहले ही एक साहसी महिला ने खोल दिया था. उनका नाम था फातमा बेगम, जिन्हें भारत की पहली महिला फिल्म निर्देशक के रूप में जाना जाता है. ऐसे दौर में जब फिल्म जगत में पुरुषों का बोलबाला हुआ करता था, उस वक्त फातमा बेगम ने अपने साहस और संकल्प से नई मिसाल कायम की थी.

साल 1892 में जन्मी फातमा बेगम ने अपने करियर की शुरुआत उर्दू थिएटर से की थी. उस समय थिएटर और फिल्मों में महिलाओं की भागीदारी बेहद सीमित थी, लेकिन उन्होंने सामाजिक बंधनों को चुनौती देते हुए अभिनय की दुनिया में कदम रखा. बाद में उन्होंने मूक फिल्मों में काम करना शुरू किया और अपनी प्रभावशाली अदाकारी के कारण जल्द ही इंडस्ट्री में एक पहचान बना ली.

फातमा बेगम बनीं भारत की पहली महिला डायरेक्टर

फातमा बेगम ने साल 1926 में भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा, जब उन्होंने फिल्म ‘बुलबुल-ए-परिस्तान’ का निर्देशन किया. इस फिल्म के साथ वह भारत की पहली महिला फिल्म निर्देशक बन गईं. यह एक फैंटेसी फिल्म थी, जिसे उस समय के हिसाब से काफी महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट माना गया था. खास बात यह थी कि फिल्म में स्पेशल इफेक्ट्स का भी इस्तेमाल किया गया था, जो उस दौर की भारतीय फिल्मों में बहुत कम देखने को मिलता था. उनके इस प्रयोग ने साबित कर दिया कि वह केवल एक कलाकार ही नहीं, बल्कि दूरदर्शी फिल्मकार भी थीं.

प्रोडक्शन में भी आजमाया हाथ

निर्देशन के अलावा फातमा बेगम ने प्रोडक्शन के फील्ड में भी अपना हाथ आजमाया था. उन्होंने 1926 में अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी ‘फातमा फिल्म्स’ की स्थापना की, जो बाद में ‘विक्टोरिया-फातमा फिल्म्स’ के नाम से जानी गई. इस तरह वह भारत में अपनी फिल्म निर्माण कंपनी शुरू करने वाली पहली महिलाओं में शामिल हो गईं. अपने बैनर तले उन्होंने लेखन, निर्माण, निर्देशन और अभिनय जैसी कई जिम्मेदारियां निभाईं.

दी कईं कालजयी फिल्में

इसके बाद उन्होंने ‘हीर रांझा’ (1928), ‘चंद्रावली’, ‘शकुंतला’ और ‘गॉडेस ऑफ लक’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया. उनके काम ने यह साबित किया कि महिलाएं केवल पर्दे पर अभिनय ही नहीं, बल्कि कैमरे के पीछे भी सफलतापूर्वक नेतृत्व कर सकती हैं. उनकी उपलब्धियों ने आने वाली पीढ़ियों की महिला फिल्मकारों के लिए नए रास्ते खोले.

फातमा बेगम का प्रभाव सिर्फ उनके करियर तक सीमित नहीं रहा. उनकी बेटियां जुबैदा, सुल्ताना और शहजादी भी मूक सिनेमा युग की लोकप्रिय अभिनेत्रियां बनीं. खास तौर पर जुबैदा ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपनी अलग जगह बनाई, क्योंकि उन्होंने 1931 में रिलीज हुई ‘आलम आरा’ में अभिनय किया था, जिसे भारत की पहली बोलती फिल्म माना जाता है.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments