होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के हालिया मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई, जबकि 6 भारतीयों समेत 8 लोग घायल हुए हैं। UAE के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, ओमान के समुद्री क्षेत्र के पास होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे उसके दो तेल टैंकरों मोंबासा और अल बहिया पर ईरान ने दो क्रूज मिसाइलों से हमला किया। हमले के बाद दोनों टैंकरों में आग लग गई, जिसे बाद में बुझा लिया गया। उधर, अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर जवाबी सैन्य कार्रवाई की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, करीब पांच घंटे तक चले हमलों में बुशहर, चाबहार, जास्क, कोनार्क, अबू मूसा और बंदर अब्बास स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। अमेरिका ने पहले ही पश्चिम एशिया में 50 हजार से अधिक सैनिक तैनात कर रखे हैं। इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण बनाए रखेगा। ट्रम्प के मुताबिक, अमेरिकी हमलों में ईरान की होर्मुज से जुड़ी सैन्य क्षमताओं को गंभीर नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि हालिया कार्रवाई के बाद ईरान की स्थिति ‘स्टोन एज’ जैसी हो गई है। CENTCOM ने ईरान पर ताजा हमलों की फुटेज जारी की… पिछले 24 घंटे के 4 बड़े अपडेट्स: ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link

