Monday, November 16, 2026
Homeराज्यबिहारछठ का सामान लेने जा रहा युवक ट्रेन से कटा: दोनों...

छठ का सामान लेने जा रहा युवक ट्रेन से कटा: दोनों हाथ और एक पैर कटा, हालत गंभीर; क्रॉसिंग पार करते हुए हुआ हादसा – Purnia News




पूर्णिया में शनिवार रात छठ पूजा का सामान खरीदने बाजार जा रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके दोनों हाथ और एक पैर कट गए। युवक की हालत गंभीर है। घटना पूर्णिया जंक्शन रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूर हुई। घायल को रेल पुलिस की टीम पूर्णिया मेडिकल कॉलेज ले गई। युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के लकड़ी पट्टी निवासी मनीष कुमार मंडल के रूप में हुई है। रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय हुआ हादसा

घटना के संबंध में घायल मनीष के भाई दीपक कुमार ने बताया कि मनीष शनिवार की रात घर से छठ पूजा का सामान लाने के लिए निकला था। वह जैसे ही खुश्कीबाग ओवरब्रिज के नीचे रेलवे पटरी पार कर रहा था, उसी दौरान अचानक एक ट्रेन आ गई। पटरी पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसके दोनों हाथ और एक पैर कटकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जीएमसीएच में चल रहा है इलाज

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद रेलवे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को फौरन इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, अत्यधिक खून बहने और गंभीर चोट लगने के कारण मनीष कुमार की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उसकी जान बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। परिवार में पसरा मातम

एक तरफ जहां पूरा क्षेत्र लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों में उत्साह से सराबोर था, वहीं इस अचानक हुए हादसे ने मंडल परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है। घटना के बाद से घायल युवक के माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments