Monday, November 16, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशस्नूकर चैंपियनशिप का आज औपचारिक उद्घाटन: क्वालिफाइंग का आखिरी दिन, 8...

स्नूकर चैंपियनशिप का आज औपचारिक उद्घाटन: क्वालिफाइंग का आखिरी दिन, 8 खिलाड़ी मेन ड्रॉ में जगह बनाने लगाएंगे जोर; शाम को इंदौर आएंगे सीएम – Indore News


इंदौर के यशवंत क्लब में चल रही IBSF वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप में सोमवार को क्वालिफाइंग मुकाबलों का आखिरी दिन है। मुख्य दौर में जगह बनाने के लिए देश-विदेश के खिलाड़ी अंतिम जोर लगाएंगे। वहीं, सोमवार शाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में चैंपियनश

.

क्वालिफाइंग मुकाबलों के शुरुआती दो फेज में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। दूसरे फेज में रयान राजमी, उजैर खान, पारस गुप्ता, ध्वज हरिया और ध्रुव पटेल ने जीत दर्ज कर मुख्य दौर में जगह बनाई। ध्रुव पटेल ने सात फ्रेम तक चले रोमांचक मुकाबले में सऊदी अरब के उमर अलाजलानी को 4-3 से हराया। वहीं, उजैर खान ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए फिलीपींस के माइकल मेंगोरियो को शिकस्त दी।

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन।

अब तक क्वालिफाइंग के शुरुआती मुकाबलों से 11 खिलाड़ी मुख्य दौर में पहुंच चुके हैं। सोमवार को आखिरी फेज में आठ और खिलाड़ियों के पास मेन ड्रॉ में जगह बनाने का मौका है। क्वालिफाइंग राउंड में कुल 48 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है।

32 देशों के खिलाड़ी, विश्व चैंपियन भी उतरेंगे

भारतीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित इस चैंपियनशिप में 32 देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मुख्य दौर में क्वालिफाई करने वाले खिलाड़ियों को विश्व के शीर्ष स्नूकर सितारों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता पुरुष और महिला दोनों वर्गों में आयोजित की जा रही है।

17 नवंबर से मुख्य दौर, पंकज आडवाणी पर नजरें

17 नवंबर से मुख्य दौर के मुकाबले शुरू होंगे। इसमें विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी, केतन चावला सहित कई बड़े खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। महिला वर्ग में इंदौर की स्थानीय खिलाड़ी अमी कमानी भारतीय चुनौती पेश करेंगी। मुख्य दौर के साथ नॉकआउट मुकाबलों का रोमांच भी शुरू होगा।

चैंपियनशिप का आयोजन 12 से 21 नवंबर तक किया जा रहा है। 21 नवंबर को फाइनल मुकाबलों के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments