लोक आस्था के चार दिनी महापर्व छठ पूजा को लेकर रतलाम शहर में खासा उत्साह है। चार दिनी छठी मैया के आराधना व पूजा के तीसरे दिन रविवार शाम उत्तर भारतीय नागरिक बड़ी संख्या में हनुमान ताल पहुंचे। पूजा सामग्री सजाकर पारंपरिक छठ गीत गाते हुए डूबते सूर्य की पूजा कर अर्घ्य देते हुए दीप जलाए। समाज के बड़ों से लेकर बच्चों में जमकर आतिशबाजी भी की। रविवार शाम को संध्या अर्घ्य के लिए झाली तालाब और हनुमान ताल पर विशेष तैयारियां की गई हैं। व्रती महिलाएं बांस की टोकरी (सूप) में ठेकुआ, मौसमी फल, गन्ना, नारियल और पूजा सामग्री सजाकर पारंपरिक छठ गीत गाते हुए घाट पर पहुंचीं। अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को अर्घ्य दिया। सोमवार सुबह उगते हुए सूर्य को ‘उषा अर्घ्य’ दिया जाएगा। अर्घ्य देने के बाद प्रसाद ग्रहण कर चार दिनी कठिन व्रत का समापन होगा। मंत्री काश्यप ने समाजजनों को दी शुभकामनाएं
जमकर आतिशबाजी भी की गई। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप भी समाजजनों के बीच पहुंचे। छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार रतलाम की पहचान बनेगा। अगले वर्षों में हनुमान ताल पर इसका नया स्वरूप देखने को मिलेगा। भारतीय संस्कृति में पर्व व त्योहारों का बड़ा महत्व है। पूजा, अर्चना कर अपने समाज व परिवार के लिए विकास के लिए इसका भावना का महत्व होता है। शुक्रवार से शुरू हुई थी पूजा
महापर्व की शुरुआत शुक्रवार को ‘नहाय-खाय’ के साथ हुई थी, जिसमें घर की साफ-सफाई के बाद व्रती महिलाओं ने शुद्ध सात्विक भोजन (रोटी, लौकी और चने की दाल) ग्रहण किया। शनिवार को दिनभर उपवास रखकर शाम को गुड़ की खीर और रोटी का महाप्रसाद तैयार किया गया। छठी मैया को भोग लगाने के बाद व्रतियों ने यह प्रसाद ग्रहण किया। परिजनों व परिचितों में वितरित किया। इसी के साथ ही 36 घंटे के निर्जला उपवास का संकल्प लिया गया। रविवार शाम हनुमान ताल के साथ ही शहर के श्री कालिका माता मंदिर परिसर स्थित झाली तालाब भी सूर्य को अर्घ्य व पूजा करने समाजजन पहुंचे। देखें छठ पूजा की तस्वीरें…
Source link
रतलाम के हनुमान ताल पर छठ पूजा: महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य; छठ गीतों के बीच दीप जले और आतिशबाजी हुई – Ratlam News
RELATED ARTICLES

