Sunday, November 15, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशसीओ और कोतवाल ने छठ घाट का किया निरीक्षण: महराजगंज में...

सीओ और कोतवाल ने छठ घाट का किया निरीक्षण: महराजगंज में पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने, भीड़ संभालने के निर्देश दिए – Maharajganj News




महराजगंज में छठ महापर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम और सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत उद्योग तिराहा स्थित छठ घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर मौजूद व्यवस्थाओं को देखा और मौके पर तैनात पुलिस बल को ब्रीफ किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भीड़ को व्यवस्थित रखने के आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान घाट पर आने वाले व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने संबंधित व्यवस्थाओं पर नजर रखते हुए पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने पर जोर दिया। पुलिस प्रशासन की ओर से छठ घाटों पर लगातार निगरानी की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments