Monday, November 16, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशछठ पूजा पर प्रयागराज में भारी वाहनों की नो-एंट्री: 15 नवंबर...

छठ पूजा पर प्रयागराज में भारी वाहनों की नो-एंट्री: 15 नवंबर की रात 2 बजे से लागू होगा प्रतिबंध, घाटों पर भोर से ही उमड़ेगी भीड़ – Prayagraj (Allahabad) News




प्रयागराज में छठ पूजा के दौरान शहर में भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। पुलिस ने 15 नवंबर की रात दो बजे से शहर के सभी तय नो-एंट्री प्वाइंटों पर भारी वाहनों का प्रवेश रोकने का आदेश जारी किया है। यह व्यवस्था छठ पूजा के दौरान घाटों पर जुटने वाली भीड़ को देखते हुए की गई है। सोमवार भोर से ही उमड़ेगी भीड़
छठ पूजा पर बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और परिवार के लोग नदियों के किनारे पहुंचते हैं। महिलाएं संतान की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। इस दौरान शाम को डूबते और अगली सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। घाटों पर भीड़ अधिक होने से आसपास की सड़कों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। नो एंट्री प्वाइंट पर रोके जाएंगे
इसी को देखते हुए पुलिस ने भारी वाहनों की आवाजाही रोकने का फैसला किया है। शहर में आने वाले भारी वाहनों को तय नो-एंट्री प्वाइंटों पर ही रोक दिया जाएगा। सभी थाना प्रभारियों और ट्रैफिक प्वाइंट प्रभारियों को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments