वजन घटाने के लिए अगर आपने अपनी डायट में बदलाव किया है, लेकिन फिर भी कुछ खास रिजल्ट नहीं मिल रहा है तो एक बार आपको खानपान पर दोबारा गौर करना चाहिए। यहां हम 7 उन चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें छोड़ते ही महिला ने 40 किलो वजन कम कर लिया।
वजन कम करने के लिए सबसे पहले आदतों को बदलना पड़ता है। जब आप अपनी वजन बढ़ाने वाली आदतों को बदल देते हैं तो असरदार रिजल्ट दिख सकते हैं। इंस्टाग्राम पर एक महिला ने अपनी वेट लॉस जर्नी को शेयर किया है। वजन कम करने से पहले उनका वजन 145 किलो था और अब 90 किलो है। उन्होंने अपनी वेट लॉस जर्नी से उन 7 चीजों को शेयर किया है जिन्हें खाना छोड़ते ही उन्होंने करीब 40 किलो वजन कम कर लिया। इन 7 चीजों को छोड़ने के साथ उनका मानना है कि कैलोरी डेफिसिट यानी जरूरत से कम कैलोरी लेना वजन कन करने के लिए सबसे जरूरी साबित होता है।
वजन कम करने के लिए महिला ने किन 7 चीजों को खाना छोड़ा
1) मीठे ड्रिंक्स- रूटीन में ज्यादा चीनी शामिल करने से शरीर में फैट जमा होने लगता है। चीनी की बहुत ज्यादा मात्रा होने की वजह से शरीर में पानी रुक सकता जिसकी वजह से चेहरा फूला हुआ दिख सकता है। अगर आपको कुछ पीने का मन करे तो आप बिना चीनी वाले नींबू पानी को पी सकते हैं। इसके अलावा नारियल पानी और बिना चीनी वाली ग्रीन टी भी बेहतरीन ऑपशन है।
2) व्हाइट ब्रेड- सफेद ब्रेड में रिफाइंड कार्ब्स होते हैं जो इंसुलिन को तेजी से बढ़ सकते हैं। इसकी वजह से शरीर में फैट भी जमा हो सकता है। इसकी जगह आप साबुत गेहूं की ब्रेड, मल्टीग्रेन ब्रेड या फिर ओट्स खा सकते हैं।
3) चिप्स और पैक्ड स्नैक्स- इन चीजों में नमक थोड़ा ज्यादा होता है। इन्हें खाने पर शरीर में पानी रुक सकता है और चेहरे पर सूजन भी आने लगती है। इसके बजाए आप भुने हुए मखाने, भुने हुए चने या सीमित मात्रा में नट्स खा सकते हैं।
4) फास्ट फूड या बर्गर- फास्ट फूड वजन बढ़ाने का काम करते हैं। इनमें नमक की ज्यादा मात्रा होती है जिसकी वजह से वजन बढ़ना और सूजन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसकी जगह पनीर सैंडविच, वेज होल व्हीट रैप या घर का बना खाना खाएं।
5) आइसक्रीम- आइसक्रीम बनाने के लिए चीनी और डेयरी का इस्तेमाल किया जाता है। ये ब्लोटिंग या पेट फूलने की समस्या को बढ़ा देते हैं। आप इसकी जगह ग्रीक योगर्ट और फल खा सकते हैं। फ्रोजन बनाना स्मूदी, थोड़ी मात्रा में डार्क चॉकलेट खा सकते हैं।
6) शराब- एल्कोहल शरीर के ऑर्गन के लिए भी खराब होती है। इससे शरीर में पानी की कमी होती है और डिहाइड्रेशन की वजह से चेहरे पर सूजन आ जाती है। इसकी जगह स्पार्कलिंग वॉटर और नींबू मिलाकर पिएं, बिना चीनी वाले ताजे फलों का जूस पिएं या फिर डिटॉक्स वॉटर पिएं।
7) प्रोसेस्ड फूड्स- पैकेड्ज खाने में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है। इन्हें खाने से शरीर में पानी रुक सकता है और सूजन हो सकती है। इसकी बजाए अंडे, टोफू या पनीर, दही, दाल या प्लांट प्रोटीन खा सकते हैं।

