आजमगढ़ पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों का सम्मान।
80 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजमगढ़ जिले की पुलिस लाइन में जहां प्रदेश सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने झंडा फहराया। तो वहीं कलेक्ट्रेट में जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने झंडा फहराकर कर्मचारियों को
.
आजमगढ़ में सराहनीय काम करने वालों का सम्मान।
पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में 31 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में ऑपरेशन उत्कृष्ट कार्य के लिए डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने आईपीएस मधुबन कुमार सिंह को कमेंडेशन डिस्क गोल्ड और सब इंस्पेक्टर प्रकाश मिश्रा को कमेंडेशन डिस रजत पदक से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही गृह मंत्रालय द्वारा आजमगढ़ पुलिस के 15 अधिकारियों कर्मचारियों को सेवा पदक, नव अति उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पांच उत्कृष्ट और एक सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया डायल 112 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 पुलिस कर्मियों को डीजीपी अप मुख्यालय लखनऊ में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आजमगढ़ में कमिश्नर कैंप ऑफिस में फहरा तिरंगा।
पुलिस लाइन में दिलाई गई ईमानदारी से काम करने की शपथ जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाने के साथ ही इमानदारी से काम करने की भी शपथ दिलाई। इसके साथ ही गृह मंत्रालय भारत सरकार और पुलिस महानिदेशक द्वारा सराहनीय काम करने वाले जनपद के कुल 31 अधिकारियों कर्मचारियों को पदक सम्मान चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आजमगढ़ में झंडा फहराते डीएम डीआईजी सुनील कुमार सिंह।
इन पुलिस कर्मियों को मिला अति उत्कृष्ट सेवा पदक आजमगढ़ पुलिस लाइन में जिन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। उनमें सब इंस्पेक्टर भीम सिंह, देवेंद्र नाथ दुबे, शशिकांत, पुष्पेंद्र सिंह, राजधारी सिंह, शत्रुघ्न सिंह, दद्दन राम, होरीलाल और वेद प्रकाश प्रमुख है।

आजमगढ़ कलेक्ट्रेट में झंडा फहराते डीएम रविंद्र कुमार।
इन पुलिस कर्मियों को मिला उत्कृष्ट सेवा पदक उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित होने वालों में रविंद्र कुमार,जय राम, मोती चंद्र, हिमांशु कुमार और संदीप कुमार शामिल हैं। इसके साथ ही राजेश कुमार पांडे को सराहनी सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

आजमगढ़ में पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाते एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार।
डीआईजी और एसपी सिटी सहित तीन को उत्कृष्ट सेवा सम्मान आजमगढ़ मंडल के डीआईजी सुनील कुमार सिंह, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह और सब इंस्पेक्टर श्री प्रकाश मिश्रा को पुलिस महानिदेशक द्वारा उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह और सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया।

आजमगढ़ में शहीद परिवारों को सम्मानित करते जिले के डीएम रविंद्र कुमार।
डायल 112 के कर्मचारियों का लखनऊ में सम्मान डायल 112 के कर्मचारियों को प्रदेश के डीजीपी ने लखनऊ में सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में ताराचंद साहनी, संजय मौर्य, आनंद प्रसाद, आलोक यादव, राम भरोसे यादव, राम सहाय पटेल, संतोष गुप्ता, निरहु यादव, अर्जुन यादव, अशफाक अहमद, मधुकांत यादव और वेद प्रकाश पांडे प्रमुख हैं

