Friday, June 12, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशसोनभद्र में पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी: 621 पंचायतों...

सोनभद्र में पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी: 621 पंचायतों में 29,120 नए नाम जुड़े, डुप्लीकेट हटाए गए – Sonbhadra News




सोनभद्र में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 की तैयारियों के तहत ग्राम पंचायतों की अंतिम मतदाता सूची बुधवार को प्रकाशित कर दी गई। व्यापक पुनरीक्षण के बाद जिले की 621 ग्राम पंचायतों में कुल 12,77,308 मतदाता दर्ज किए गए हैं। पिछले वर्ष की तुलना में जिले में 29,120 नए मतदाता जुड़े हैं। जिला प्रशासन के अनुसार वर्ष 2025 में मतदाताओं की संख्या 12,48,188 थी, जो पुनरीक्षण के बाद बढ़कर 12,77,308 हो गई है। अंतिम सूची में 6,74,852 पुरुष और 6,02,391 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने विशेष अभियान चलाया था। मार्च 2026 में जारी अनंतिम सूची में 13,08,345 मतदाता दर्ज थे। सत्यापन के दौरान 4,57,324 संदिग्ध डुप्लीकेट मतदाताओं की जांच की गई, जिनमें 4,25,641 मतदाता वैध पाए गए, जबकि 31,683 नाम डुप्लीकेट पाए जाने पर हटाए गए। इसके बाद पुनरीक्षण प्रक्रिया में 16,660 नए मतदाता जोड़े गए और 2,473 नाम हटाए गए। पूरी प्रक्रिया के बाद कुल 13,541 डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची से हटाकर अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई। पंचायत चुनाव के लिए जिले में 814 मतदान केंद्र और 2,112 मतदान स्थल निर्धारित किए गए हैं। विकासखंडवार मतदाता संख्या नगवां में 67,141, बभनी में 82,301, दुद्धी में 1,28,585, चोपन में 1,52,099, रॉबर्ट्सगंज में 1,70,315, घोरावल में 1,72,927, चतरा में 88,862, म्योरपुर में 1,95,683, करमा में 1,31,936 तथा कोन में 87,459 मतदाता दर्ज किए गए हैं। अंतिम मतदाता सूची के अनुसार म्योरपुर विकासखंड जिले का सबसे बड़ा मतदान क्षेत्र है, जबकि नगवां विकासखंड में सबसे कम मतदाता हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments