Friday, June 12, 2026
Homeराज्यबिहारसीवान गल्ला पट्टी चोरीकांड का खुलासा, पांच गिरफ्तार: डेढ़ लाख रुपए...

सीवान गल्ला पट्टी चोरीकांड का खुलासा, पांच गिरफ्तार: डेढ़ लाख रुपए और चांदी के सिक्के हुए थे चोरी, आरोपियों से पूछताछ जारी – Siwan News




सीवान नगर थाना पुलिस ने गल्ला पट्टी चोरीकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक चोर, दो बिचौलियों और दो दुकानदारों सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी के सात चांदी के सिक्के और 17 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। सदर-1 एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने नगर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।

यह चोरी की घटना 31 मई और 4 जून की रात को हुई थी। शहर के गल्ला पट्टी स्थित एक दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और 45 चांदी के सिक्के चुरा लिए थे। घटना के बाद नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लेकर की पूछताछ

नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी व वैधानिक अनुसंधान के आधार पर कई संदिग्धों से पूछताछ की। हालांकि, शुरुआती दौर में पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिली थी।

इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसने चोरी के चांदी के सिक्कों को बेचने में मदद करने वाले बिचौलियों और सिक्के खरीदने वाले दुकानदारों के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी। छापेमारी के दौरान 2 बिचौलियां और 2 दुकानदार गिरफ्तार

इसके बाद, नगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दो बिचौलियों और दो दुकानदारों को हिरासत में लिया गया। उनके पास से चोरी के सात चांदी के सिक्के और 17 हजार रुपये बरामद किए गए।

एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना के बाद से मामले के खुलासे का लगातार दबाव था। पुलिस तकनीकी और मानवीय स्रोतों के आधार पर लगातार कार्रवाई कर रही थी। उन्होंने पुष्टि की कि गिरफ्तार सभी आरोपितों ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अब इनके गिरोह और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जुड़कन निवासी इरशाद उर्फ भोला, नगर थाना क्षेत्र के शेख मुहल्ला निवासी राजन अहमद, बाबू अहमद, मो. छोटे तथा सोनार टोली निवासी अजय प्रकाश सोनी के रूप में हुई है। पुलिस सभी आरोपितों से आगे की पूछताछ कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments