Thursday, September 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशगोरखपुर में NSG-ATS ने किया मॉकड्रिल: हमले की स्थिति में VIP...

गोरखपुर में NSG-ATS ने किया मॉकड्रिल: हमले की स्थिति में VIP को बचाने की परखी तैयारी, सड़क पर निकला काफिला – Gorakhpur News




गोरखपुर में वीआईपी मूवमेंट के दौरान किसी तरह के हमले या आपात स्थिति से निपटने के लिए बुधवार को मॉकड्रिल की गई। यह अभ्यास एयरपोर्ट से सर्किट हाउस तक निर्धारित रूट पर किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखा गया। वीआईपी काफिले की आवाजाही के दौरान सुरक्षा में किसी तरह की कमी न रहे, इसके लिए अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी तैयारियों को परखा।
एयरपोर्ट से सर्किट हाउस तक रहा सुरक्षा घेरा
मॉकड्रिल के दौरान एयरपोर्ट से सर्किट हाउस तक के निर्धारित मार्ग पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। काफिले के गुजरने से पहले पूरे रूट को सुरक्षित किया गया। इस दौरान यातायात को कुछ समय के लिए रोककर रोड को जीरो किया गया, ताकि वीआईपी काफिले की आवाजाही के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
संभावित हमले की स्थिति का किया अभ्यास
अभ्यास के दौरान यह मानकर कार्रवाई की गई कि वीआईपी काफिले की आवाजाही के दौरान अचानक हमला हो गया है। ऐसी स्थिति में सुरक्षा एजेंसियां किस तरह मौके पर पहुंचेंगी, मोर्चा कैसे संभालेंगी और वीआईपी को सुरक्षित स्थान तक कैसे पहुंचाया जाएगा, इसका अभ्यास किया गया।
एनएसजी और एटीएस समेत कई टीमें रहीं शामिल
मॉकड्रिल में एनएसजी, एटीएस, पुलिस, खुफिया विभाग समेत सुरक्षा और प्रशासन से जुड़े कई विभागों की टीमें शामिल हुईं। सभी टीमों ने अपनी निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुसार कार्रवाई की। किसी भी आपात स्थिति में कौन सी टीम कितनी जल्दी मौके पर पहुंचेगी और किस तरह कार्रवाई करेगी, इसे भी परखा गया।
आपसी समन्वय और त्वरित कार्रवाई पर फोकस
अभ्यास का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल और आपात स्थिति में तेजी से कार्रवाई करने की क्षमता को परखना रहा। अधिकारियों ने यह भी देखा कि किसी अप्रिय घटना की स्थिति में सभी विभाग आपस में किस तरह समन्वय बनाकर काम करते हैं। मॉकड्रिल के दौरान वीआईपी को सुरक्षित निकालने, मार्ग को सुरक्षित करने, सुरक्षा घेरा बनाने और मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। अधिकारियों ने मौके पर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया और जरूरी व्यवस्थाओं को भी परखा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments