Tuesday, October 27, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशसुरीर में अज्ञात युवक का शव मिला: युवक ने पहनी थी...

सुरीर में अज्ञात युवक का शव मिला: युवक ने पहनी थी हरे रंग की शर्ट, पुलिस पहचान के लिए फोटो थानों में भेज रही – Mathura News




मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में मंगलवार सुबह गांव बेरा के समीप एक अज्ञात युवक का शव लावारिस अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह गांव बेरा के समीप लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना सुरीर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से युवक के संबंध में जानकारी जुटाई, लेकिन कोई भी उसकी पहचान नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक ने मेहंदी रंग की शर्ट पहन रखी है। फिलहाल उसके नाम, पते और अन्य पहचान संबंधी जानकारी का पता नहीं चल सका है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक कहां का रहने वाला था और गांव बेरा के समीप कैसे पहुंचा। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि अज्ञात युवक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों में भी युवक की तस्वीर भेजी जा रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी फोटो प्रसारित कर पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि युवक की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने की पहचान कराने की अपील थाना सुरीर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता है या उसके संबंध में कोई जानकारी रखता है तो थाना सुरीर पर सूचना दे। पुलिस का कहना है कि लोगों के सहयोग से युवक की पहचान करने में मदद मिल सकती है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments