Tuesday, October 27, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशगोरखपुर मेडिकल कॉलेज से 1 माह की बच्ची गायब: संदिग्ध महिला...

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से 1 माह की बच्ची गायब: संदिग्ध महिला की तलाश, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस – Gorakhpur News




गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज से सोमवार को एक माह की नवजात बच्ची के गायब हो गई। बाल सेवा संस्थान के एनआईसीयू में भर्ती बच्ची की तबीयत में सुधार होने के बाद उसे फीडिंग के लिए कंगारू मदर केयर वार्ड में मां के पास भेजा गया था। करीब दो घंटे बाद डाक्टर वार्ड में पहुंचे तो मां और बच्ची दोनों गायब मिले। कुछ देर बाद माता-पिता मेडिकल चौकी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पूछताद में माता-पिता के बयान में अलग-अलग बात सामने आई। मां का कहना है कि रुपये निकालने के दौरान उसने बच्ची को एक महिला को दिया था। पुलिस अस्पताल में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगालकर बच्ची और संदिग्ध महिला की तलाश में जुटी है। 15 अक्टूबर को भर्ती कराई गई बच्ची
संतकबीरनगर जिले के बेलहर कला थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी राममनोहर की पत्नी रोशनी ने एक माह पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आपरेशन से बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची की तबीयत खराब होने पर 15 अक्टूबर को उसे बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। यहां बाल सेवा संस्थान के एनआईसीयू में 500 नंबर बेड पर उसका उपचार चल रहा था। बच्ची की हालत में सुधार होने पर सोमवार सुबह 11:30 बजे उसे फीडिंग के लिए कंगारू मदर केयर वार्ड में मां को सौंपा गया था। दो घंटे बाद जूनियर डाक्टर वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे तो मां और बच्ची वहां नहीं मिलीं। इस बीच जानकारी मिलने पर राममनोहर अस्पताल पहुंचा और पत्नी रोशनी के साथ मेडिकल चौकी पहुंचे और बच्ची के गायब होने की सूचना दी। सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और अस्पताल परिसर में लगे सीसी कैमरों की फुटेज के आधार पर बच्ची की तलाश शुरू कर दी। बच्ची के पिता राममनोहर के मुताबिक, घटना से पहले सुबह से ही पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह पत्नी की देखभाल के लिए आई अपनी साली को घर छोड़ने गया था। उस समय वार्ड में पत्नी बच्ची के साथ अकेली थी। दोपहर में फोन से बच्ची के गायब होने की जानकारी मिली। वहीं, रोशनी का कहना है कि वह खाना खाने के लिए बच्ची को लेकर वार्ड से निकली थी। रुपये निकालने के लिए उसने पास खड़ी एक महिला को बच्ची संभालने के लिए दी थी। कुछ ही देर बाद महिला बच्ची को लेकर गायब हो गई। पुलिस दोनों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments