बलिया में नया सवेरा ग्रुप का स्थापना दिवस समारोह टाउन हॉल परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दूबे, पूर्व सैनिक घूरलू सिंह और संस्था के अध्यक्ष अजय शंकर पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में रक्तदान के माध्यम से मानव सेवा का संदेश दिया गया। संस्था के अध्यक्ष अजय शंकर पांडेय, योगेंद्र, शैलेश, पूजा, रणजीत, अनिल पांडेय, शैलेश गुप्ता, मुकेश ठाकुर और लालाजी सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, फुटबॉल टूर्नामेंट के खिलाड़ी, गाजीपुर, लखनऊ और पटना से आई टीमों के सदस्यों के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पूर्व सैनिकों ने सहभागिता की।
Source link
बलिया में नया सवेरा ग्रुप का स्थापना दिवस: टाउन हॉल में लगा रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिया मानव सेवा संदेश – Ballia News
RELATED ARTICLES

