कांग्रेस अब ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर गांव-गांव चौपाल लगा रही है। यह अभियान 25 नवंबर तक चलेगा। सांसद कल्याण काले ने कटनी में कहा कि मतदाता सूची से नाम कटने और फॉर्म-6 में गड़बड़ियों के लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग और ईवीएम पर भी सवाल उठाए। काले ने बताया कि राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है। कांग्रेस का आरोप है कि चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ियों से करीब 40 लाख मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हुए हैं। अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता चौपालों में मतदाता सूची और चुनावी पारदर्शिता से जुड़े सवाल उठाएंगे। बेरोजगारी, पेपर लीक और महंगाई पर भी घेराव चौपालों में बेरोजगारी, पेपर लीक, महंगाई और सरकारी स्कूल बंद करने जैसे मुद्दे भी उठाए जाएंगे। कांग्रेस छात्रों और व्यापारियों के बीच भी कार्यक्रम करेगी। काले ने लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाकर 3 हजार रुपए करने की मांग दोहराई। उन्होंने उद्योगपतियों की कर्जमाफी को लेकर केंद्र सरकार से सवाल किए। कांग्रेस चौपालों के जरिए जनता को सरकार की नीतियों और उनसे जुड़े मुद्दों से अवगत कराएगी।
Source link
वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस गांव-गांव चौपाल लगाएगी: सांसद कल्याण काले ने कहा-मतदाता सूची और EVM पर सवाल उठाए जाएंगे – Katni News
RELATED ARTICLES

