Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यबिहारखेसारी लाल यादव का हेलीकॉप्टर नहीं उतरने दिया: झारखंड मंत्री ने...

खेसारी लाल यादव का हेलीकॉप्टर नहीं उतरने दिया: झारखंड मंत्री ने सरकार पर लगाया मनमानी का आरोप, कहलगांव के मुक्तापुर में सभा थी – Bhagalpur News



भागलपुर जिले के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के मुक्तापुर में भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव का हेलीकॉप्टर नहीं उतर सका। यह घटना रविवार को राजद प्रत्याशी रजनीश भारती के समर्थन में प्रस्तावित खेसारी लाल यादव की जनसभा से पहले हुई।

.

जनसभा शुरू होने से पहले, उसी हेलीपैड पर एक अन्य हेलीकॉप्टर ने उतरने का प्रयास किया। लेकिन लैंडिग के नजदीक आकर वह वापस चला गया।

इसी बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया। झारखंड के मंत्री संजय प्रसाद यादव ने सरकार पर मनमानी का आरोप लगाया है।

मंत्री संजय प्रसाद यादव ने आरोप लगाया कि मुक्तापुर में खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम तय था।

इससे पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर उसी हेलीपैड पर उतरने की कोशिश कर रहा था, जहां राजद प्रत्याशी रजनीश भारती की जनसभा हो रही थी।

उन्होंने दावा किया कि राजद का झंडा और भारी भीड़ देखते ही हेलीकॉप्टर तेजी से वापस चला गया। यादव ने इस घटना को सरकार की मनमानी बताया।

इसी मुद्दे पर राजद प्रत्याशी रजनीश भारती ने भी सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि खेसारी लाल यादव के हेलीकॉप्टर को उतरने नहीं दिया गया, जबकि सत्ता पक्ष का हेलीकॉप्टर हर जगह उतर सकता है।

उन्होंने मुकेश सहनी के हेलीकॉप्टर को भी उतरने न दिए जाने का जिक्र किया । फिलहाल, प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments