बदायूं में उघैती क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार रात विद्युत उपकेंद्र खितौरा का घेराव किया। किसान यूनियन के नेताओं के साथ पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और नियमित आपूर्ति की मांग उठाई। दिन-रात घंटों गुल रहती है बिजली ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति का कोई निर्धारित समय नहीं रह गया है। दिन और रात में कई-कई घंटे बिजली गुल रहती है। इससे घरेलू कामकाज के साथ किसानों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। गर्मी और उमस में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी हो रही है। सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी ग्रामीणों ने कटौती का स्पष्ट शेड्यूल जारी करने और बार-बार होने वाले फाल्ट ठीक कराने की मांग की। उनका आरोप है कि शिकायतों के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। किसान यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि जल्द आपूर्ति नहीं सुधरी तो सड़क पर प्रदर्शन और रोड जाम किया जाएगा। बिजलीघर कर्मचारियों ने ग्रामीणों को समस्या की जानकारी दी। प्रदर्शन में भारत सिंह टिंकू, दुर्गेश कुमार, रितिक गुप्ता समेत दर्जनभर से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे।
Source link
उघैती में बिजली गुल रहने से नाराज ग्रामीण पहुंचे बिजलीघर: बिजली कटौती से भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, बिजलीघर का घेराव – Badaun News
RELATED ARTICLES

