Thursday, October 29, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशकौशांबी में चोरी के मामलों में आरोपी गिरफ्तार: 2 बाइक और...

कौशांबी में चोरी के मामलों में आरोपी गिरफ्तार: 2 बाइक और पायल बरामद, फतेहपुर-प्रयागराज में हुई थी चोरी – Kaushambi News




कौशांबी की पिपरी थाना पुलिस ने गुरुवार शाम 5 बजे चोरी के मामलों में किशन पासी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें, एक जोड़ी पायल और 2,000 रुपए नकद बरामद किए हैं। किशन पासी प्रयागराज जिले के पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मंदर गांव का रहने वाला है। वह संतोष पासी का बेटा है। पुलिस के मुताबिक, उसका साथी मौके से फरार हो गया। 10 अक्टूबर 2026 को फतेहपुर जिले के हथगवां थाना क्षेत्र के सहसुपुर गांव की बेला देवी ने पिपरी थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। बेला देवी, स्वर्गीय रोशन लाल की पत्नी हैं। उन्होंने बताया था कि रात में अज्ञात चोर उनके घर से नकदी और जेवर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। पिपरी पुलिस की टीम इलाके में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी में शामिल आरोपी अपने साथी के साथ मौजूद है। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी मोटरसाइकिल से भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर किशन पासी को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में किशन ने साथी के साथ सहसुपुर गांव के घर से जेवर चोरी करने की बात मानी। उसने बताया कि चोरी की पायल दोनों ने आपस में बांट ली थी। पुलिस ने जो पायल बरामद की, वह इसी चोरी की है। पुलिस जांच में पता चला कि बरामद मोटरसाइकिलों में से एक 1 सितंबर 2026 को मनौरी गुरुद्वारा के पास से चोरी हुई थी। दूसरी मोटरसाइकिल 23 अक्टूबर 2026 को राजनपुर से चोरी हुई थी। पुलिस के अनुसार, किशन पासी के खिलाफ कौशांबी और प्रयागराज के अलग-अलग थानों में पहले से कई केस दर्ज हैं। इनमें करारी थाने में चोरी और आर्म्स एक्ट, पिपरी थाने में चोरी और पुरामुफ्ती थाने में गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं। पुलिस ने किशन पासी को जेल भेज दिया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments