Monday, August 17, 2026
Homeलाइफस्टाइल46 की उम्र में नरगिस फाखरी का फिगर है कर्वी, रोजाना करती...

46 की उम्र में नरगिस फाखरी का फिगर है कर्वी, रोजाना करती हैं ये 1 काम, जानें फिटनेस टिप्स


एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने 46 की उम्र में फिट और कर्वी फिगर मेंटेन किया हुआ है। उनकी फिट बॉडी के पीछे कड़ी मेहनत और फिक्स रूटीन छिपा हुआ है। चलिए आपको नरगिस के फिटनेस टिप्स बताते हैं।

रॉकस्टार फेम एक्ट्रेस नरगिस फाखरी 46 की उम्र में भी फिट और कर्वी फिगर मेंटेन किए हुए हैं। नरगिस अक्सर अपनी फिटनेस के टिप्स, फोटोज, वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने बताया था कि उन्होंने जिम छोड़ दिया है और सिर्फ पिलाटेस करती हैं। अब पता चला है कि कर्वी-फिट फिगर के लिए नरगिस एक काम रोजाना करती हैं और उससे उनका शरीर एक्टिव और फिट बना रहता है। फिट बॉडी के लिए नरगिस का सिंपल फॉर्मूला है कंसिस्टेंसी और वह अपने रूटीन को कभी स्किप नहीं करती हैं। चलिए आपको बताते हैं एक्ट्रेस फिटनेस के लिए क्या करती हैं।

जिम छोड़ शुरू किया पिलाटेस

नरगिस फाखरी ने मिरर सेल्फी शेयर कर बताया था कि उन्होंने जिम छोड़कर अब सिर्फ पिलाटेस सेशन शुरू किया है। पिलाटेस ऐसी एक्सरसाइज है, जो शरीर की कोर जैसे पेट, पीठ, कूल्हों और पेल्विक मांसपेशियों को मजबूत करती है। इससे शरीर में बैलेंस बनता है और फ्लेक्सिबिलिटी आती है। इससे शरीर का पोस्चर सुधारने में भी मदद मिलती है।

रोजाना करती हैं ये 1 काम

नरगिस फाखरी ने हाल में फोटो शेयर कर बताया कि वह रोजाना करीब 24 किमी तक साइकिल चलाती हैं। इससे उनका शरीर फिट और एक्टिव बना रहता है। डॉक्टर के मुताबिक, साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। साइकिलिंग करने से दिल को मजबूत बनाता है, वजन घटाने में मदद मिलती है, पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती है और तनाव कम होता है। नरगिस हर दिन 24 किमी फिक्स साइकिल चलाती हैं, वह इसमें एक भी दिन गैप नहीं करती हैं। उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को पूरी लगन से करते हैं, तभी उसका फायदा मिलता है। अगर आप कोर एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं, तो साइकिल चलाना शुरू करें ये आसान और प्रभावी एक्सरसाइज है।

6 दिनों में कम किया 3 किलो वजन

नरगिस फाखरी ने कई बार ये साबित कर दिया है कि एक्सरसाइज रूटीन और सही खानपान से खुद को बिल्कुल फिट और हेल्दी रख सकते हैं। नरगिस खाने में अंडे, सब्जियां, फल, चिकन, फिश खाती हैं। नरगिस सही खाना खाती हैं, वह बीच में भूख लगने पर स्नैकिंग में बादाम, काजू, मखाना खाती हैं। इसके साथ वह स्ट्रेस से कोसों दूर रहती हैं और पर्याप्त पानी पीती हैं, जिससे शरीर हाइड्रेट रहें।

इन चीजों से हैं दूरी

नरगिस फाखरी प्रोसेस्ड, जंक फूड और चीनी से दूर रहती हैं। मीठे की क्रेविंग होने पर वह डार्क चॉकलेट खा लेती हैं। नरगिस का कहना है कि जब आप अपने खाने पर कंट्रोल करोगे तभी फिट रह पाओगे। अगर जंक फूड खाते हैं और एक्सरसाइज कर रहे हैं, तो कभी आप फिट नहीं रह सकते।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments