धार के डही में रविवार को राज्यस्तरीय जनजातीय सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में टंट्या मामा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया जाएगा। भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर होने वाले इस सम्मेलन के लिए राज्यपाल और मुख्यमंत्री सुबह करीब सवा 10 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी 11 बजकर 40 मिनट पर वर्चुअली जुड़ेंगे। वे सभा को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह और अनुसूचित जाति मंत्री नागर सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे। 47,000 हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होगी 1,358.15 करोड़ रुपए की इस परियोजना से धार जिले के 85 और आलीराजपुर जिले के 41 गांवों को पानी मिलेगा। कुल 126 गांवों को पेयजल और 1.06 लाख किसानों को सिंचाई की सुविधा हासिल होगी। परियोजना से 47,000 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई हो सकेगी। तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 26 फरवरी 2020 को परियोजना का भूमिपूजन किया था। 3,475 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई डही के पास कातरखेड़ा गांव से नर्मदा का पानी लाने के लिए 5 पंप हाउस बनाए गए हैं। 3,475 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। पानी पहुंचाने के लिए 58.57 मेगावाट बिजली की व्यवस्था की गई है। इसका काम महाराष्ट्र के कोल्हापुर की लक्ष्मी इंजीनियरिंग कंपनी ने किया है। देखिए, तैयारियों की तीन तस्वीरें
Source link
धार में 1358 करोड़ की सिंचाई परियोजना का लोकार्पण आज: प्रधानमंत्री वर्चुअली जुड़ेंगे; 126 गांवों को पेयजल, 1.06 लाख किसानों के खेतों को पानी मिलेगा – kukshi News
RELATED ARTICLES

