नई दिल्ली. संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म ‘आखिरी सवाल’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है और इसे 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में गिना जा रहा है. फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसकी कहानी को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन हाल ही में रिलीज हुए नए टीजर ने इस उत्सुकता को और बढ़ा दिया है. फिल्म में संजय दत्त के साथ अमित साध, समीरा रेड्डी अहम रोल में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म को संजय दत्त ने अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म ‘आखिरी सवाल’ 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

