Saturday, November 21, 2026
Homeराज्यबिहारमुजफ्फरपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत: भांजी...

मुजफ्फरपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत: भांजी की शादी में पति संग जा रही थी, बाइक को मारी टक्कर; पति गंभीर – Muzaffarpur News


मुजफ्फरपुर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। उनके पति गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा किशुनगर के पास NH-27 पर हुआ।

सरैया थाना क्षेत्र के गोपालपुर नेउरा निवासी मोहम्मद कयूम अंसारी पत्नी जहाना प्रवीण के साथ बाइक से प्रसाद गांव जा रहे थे। वहां उनकी भांजी की शादी थी। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जहाना प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई।

घटनास्थल पर जुटी भीड़ और एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी।

घटनास्थल पर जुटी भीड़ और एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी।

घायल युवक को प्राइमरी हेल्थ सेंटर से एसकेएमसीएच पहुंचाया

घायल मोहम्मद कयूम अंसारी को स्थानीय लोगों ने कांटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) रेफर कर दिया।

हादसे की खबर मिलने पर मृतका के संबंधी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने NH-27 पर जाम लगा दिया। कांटी थानाध्यक्ष रविकांत पाठक पुलिस बल के साथ पहुंचे। एसडीपीओ पश्चिमी-01 सुचित्रा कुमारी भी घटनास्थल पर पहुंचीं।

घटनास्थल पर जुटी भीड़।

घटनास्थल पर जुटी भीड़।

एसडीपीओ की ओर से मुआवजा, कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम हटाया

सुचित्रा कुमारी ने लोगों को समझाया और कानून के मुताबिक कार्रवाई के साथ उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम हटा लिया।

पुलिस ने जहाना प्रवीण का शव पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया है। पुलिस अज्ञात चार पहिया वाहन की पहचान करने में जुटी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments