Last Updated:
Rainy Season Health Tips: बरसात के मौसम में नमी और गंदगी बढ़ने के कारण कुछ सब्जियों में बैक्टीरिया, फंगस और कीड़ों के पनपने का खतरा अधिक रहता है. खासकर पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, धनिया और पत्ता गोभी को बिना अच्छी तरह धोए खाने से फूड पॉइजनिंग, पेट संक्रमण और अन्य बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि मानसून में ताजी और साफ सब्जियां ही खरीदें, उन्हें नमक या हल्के गर्म पानी से अच्छी तरह धोकर पकाएं और कच्ची सब्जियां खाने से बचें. सही तरीके से साफ और पकाकर खाने से मानसून में स्वास्थ्य संबंधी जोखिम काफी हद तक कम किए जा सकते हैं.
बारिश का मौसम अपने साथ उमस भरी गर्मी लेकर आता इसलिए इस मौसम में खानपान का खास ध्यान रखना भी बहुत जरूरी होता है. बरसात में नमी अधिक होने की वजह से कई सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं. इनमें बैक्टीरिया, फफूंदी और छोटे-छोटे कीड़े पनप सकते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए इस मौसम में हमेशा ताजी, साफ और अच्छी तरह पकी हुई सब्जियां ही खानी चाहिए. आइए जानते हैं किन सब्जियों को बारिश के मौसम में खाने से बचना चाहिए.
पालक, मेथी, सरसों और दूसरी पत्तेदार सब्जियां बारिश में जल्दी खराब हो जाती हैं. इनमें मिट्टी, कीड़े और बैक्टीरिया छिपे रह सकते हैं. अगर इन्हें अच्छी तरह साफ नहीं किया जाए तो पेट खराब होने का खतरा बढ़ जाता है.
बारिश के मौसम में टमाटर जल्दी नरम और खराब हो जाते हैं. अगर टमाटर दबा हुआ, सड़ा या ज्यादा नरम दिखाई दे तो उसे खाने से बचें क्योंकि उसमें कीड़े हो सकते हैं. हमेशा ताजा और सख्त टमाटर ही इस्तेमाल करें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
बारिश में खीरा ज्यादा नमी वाला होता है. कई लोगों को इसे खाने से गैस, अपच या पेट से जुड़ी परेशानी हो जाती है. इसलिए इसे अच्छी तरह धोकर और ताजा होने पर ही खाएं.
बरसात के मौसम में बैंगन में छोटे-छोटे कीड़े लगने की संभावना बढ़ जाती है. कई बार बाहर से ठीक दिखने वाला बैंगन अंदर से खराब निकलता है. इसलिए बैंगन खरीदते समय और काटते समय अच्छी तरह जांच जरूर करनी चाहिए.
मशरूम नमी वाली जगहों पर उगता है. बारिश में इसके जल्दी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है. खराब या बासी मशरूम खाने से फूड पॉइजनिंग और पेट दर्द हो जाता है.
फूल गोभी और पत्ता गोभी मे कई परतें होती हैं, जिनमें छोटे कीड़े और गंदगी छिपी रह सकती है. पत्ता गोभी में अक्सर हरे रंग का कीड़ा होता है जो सही से दिखाई नहीं देता इसलिए इन्हें बनाने से पहले अच्छी तरह धोकर साफ करना बहुत जरूरी है.

