Tuesday, September 1, 2026
Homeलाइफस्टाइलदादी-नानी सालों से फॉलो कर रही हैं ये 5 आयुर्वेदिक सेल्फ केयर...

दादी-नानी सालों से फॉलो कर रही हैं ये 5 आयुर्वेदिक सेल्फ केयर टिप्स, आप भी अपनाएं


शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक हेल्थ को बनाए रखने और तनाव से बचने के लिए खुद की देखभाल करना बहुत जरूरी है। यहां जानिए 5 आयुर्वेदिक सेल्फ केयर टिप्स जिन्हें दादी-नानी सालों से फॉलो कर रही हैं।

खुद को स्वस्थ रखने, संतुलित रखने और खुश रखने के लिए सेल्फ-केयरिंग जरूरी है। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप महंगी चीजों में इंवेस्ट करें और फिर खुद का ख्याल रखें। कुछ सरल तरीके अपनाकर आप आसानी से खुद का ख्याल रख सकते हैं। दादी-नानी सालों अपनी सेहत और स्किन का ख्याल रखने के लिए सालों से आयुर्वेदिक तरीको को अपनाती हैं। ऐसे में यहां हम 5 तरीके बता रहे हैं जिनको अपनाकर आप खुद का ख्याल रख सकते हैं।

1) कानों के निचले हिस्से की मसाज

अपनी उंगलियों के पोरों से दोनों कानों के निचले हिस्सों (इयर लोब्स) की 30-60 सेकंड तक हल्के-हल्के मालिश करें। काम के बीच थोड़ा ठहराव लाने का ये एक आसान और सुखद तरीका है। ऐसा करने से कुछ लोगों में थोड़ी देर के लिए तनाव या बेचैनी कम महसूस हो सकती है। हालांकि इसे किसी बीमारी के इलाज या एक्यूप्रेशर से शरीर के सभी अंग ठीक करने का प्रमाणित तरीका नहीं मानना चाहिए।

2) अपनी हथेलियों को आपस में रगड़ें

अपनी हथेलियों को धीरे-धीरे कम से कम 30 से 60 सेकंड तक आपस में रगड़ें। इसके बाद रुकें और अपने हाथों में गर्माहट और संवेदना को महसूस करें। ऐसा करने से दिमाग को काम से छोटा-सा ब्रेक मिलता है।

3) ध्यान से अपने बाल संवारें

एक मिनट का समय निकालकर धीरे-धीरे अपने बाल संवारें। इस समय पर अपने फ़ोन को दूर रखें और बालों को संवारने की प्रक्रिया को पूरी एकाग्रता और शांति के साथ करें। धीरे-धीरे कंघी करने से आपका ध्यान बालों, हाथों और शरीर की संवेदनाओं पर जाता है। इस समय पर फोन से दूरी बनाने पर मानसिक रीसेट महसूस हो सकता है।

4) एक मिनट के लिए नंगे पैर चलें

किसी प्राकृतिक सतह पर धीरे-धीरे नंगे पैर चलें। ऐसा करते हुए रुकें, अपने पैरों के नीचे जमीन को महसूस करें और अपने आस-पास के माहौल से जुड़ें। प्रकृति में धीरे चलना तनाव और मानसिक थकान कम करने में मदद कर सकता है।

5) खाने से पहले फ्रेश अदरक सुंघे

खाने से पहले ताजे अदरक की महक को महसूस करें। अदरक की तेज सुगंध कुछ लोगों में भूख और खाने की तैयारी की भावना बढ़ा सकती है। आयुर्वेद में पाचन को बेहतर बनाने के लिए पारंपरिक रूप से खाने के साथ अदरक का इस्तेमाल किया जाता है।

डिस्क्लेमर- यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेट पर आधारित है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments